काशीपुर। नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और फुटपाथों पर लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण ने आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह से दुकानों और अस्थायी कब्जों की चपेट में आ चुके हैं, जिसके कारण पैदल यात्रियों के लिए चलना भी दूबर हो गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार क्षेत्र और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के चलते आवाजाही बाधित हो रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि कई बार लोग सड़क पर चलने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना का ऽतरा लगातार बना रहता है। सबसे गंभीर स्थिति आपातकालीन सेवाओं को लेकर बताई जा रही है। संकरी हो चुकी सड़कों के कारण एम्बुलेंस और अन्य आपात वाहनों के निकलने में भी बाधा उत्पन्न होती है, जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में राहत कार्य प्रभावित हो सकता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन उसके बावजूद अतिक्रमण दोबारा उसी रूप में सामने आ जाता है। कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारी स्वयं को आर्थिक रूप से कमजोर बताकर कार्रवाई से बचने की कोशिश करते हैं। कहते हैं हम सुधरेंगे तो देश सुधरेगा, परंतु काशीपुर शहर में इसके बिल्कुल उलट देखने को मिलता है। बततें चलें कि चीमा रेलवे फाटक से साहनी रिसॉर्ट-संडे मार्केट मोड तक दिन निकलते ही फलों आदि के बड़ी मात्र में ठेले सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। इन ठेले वालों से फल खरीदने वाले लोगों की गाड़ियां खड़ी होने पर एक विशाल जाम अक्सर लगता रहता है जिससे इस मार्ग पर निकलने वाले राहगीरों खासकर रेलवे फाटक बंद होने पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन द्वारा इन्हें खदेड़ा नहीं गया हो, परंतु प्रशासन की टीम के जाते ही यह ठेले वाले पुनः अपनी जगह पर पहुंच जाते हैं। यहां यह भी बतादें कि अभी दो दिन पूर्व शहर के एसपी महोदय की गाड़ी को पुरानी अनाज मंडी मोड़ पर भारी अतिक्रमण के चलते गिरीताल मार्ग पर जाने के लिए निकलना भारी पड़ गया था। इसके बावजूद भी इन अवैध अतिक्रमणकारी ठेले वाले सबक लेना नहीं चाहते। ऐसा नहीं है कि अतिक्रमण इसी मार्ग पर हो, अगर प्रशासन सख्त रवैÕया अपनाए तो मुख्य मार्केट हो या फिर रतन रोड, टांडा उज्जैन क्षेत्र आदि तमाम ऐसे क्षेत्र है जहां सड़क किनारे पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथों पर ऐसे तमाम अवैध ठेला स्वामियों व दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण देखने को मिलता है। जिससे पूरे शहर की सड़कें दिनोंदिन संकरी होती चली जा रही है जो जाम का मुख्य कारण बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि फुटपाथ और सड़कें फिर से आम जनता के उपयोग में आ सकें और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
