शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे सीएम धामी, दिवंगत रेवती देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

बग्वालीपोखर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्वालीपोखर स्थित भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह शाही के आवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय रेवती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि माता का स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य पूंजी होता है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने परिवार के लिए इस क्षति…

रंगोत्सव होली मिलन समारोह में जनता ने पुष्पवर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

काशीपुर। नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली, भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समरोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज होली महोत्सव के माध्यम से आप सभी के बीच आकर इस पावन पर्व को मनाने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महापौर…

काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर किया स्वागत

काशीपुर। आज नगर के स्टेडियम में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर काशीपुर डेवलपमेंट फ़ोरम के 40 सदस्य, पारंपरिक उत्तराखण्डी टोपी धारण कर, उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का गरिमामय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस अवसर पर केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को तिलक अर्पित कर पारंपरिक पगड़ी एवं पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया तथा काशीपुर नगरवासियों की ओर से प्रशस्ति-पत्र भेंट कर काशीपुर के विकास में नगर निगम एवं मेयर को प्रदान किए जा रहे उनके पूर्ण सहयोग हेतु आभार…

हल्द्वानी में सीएम धामी का विकास मास्टरस्ट्रोक, 147 करोड़ से अधिक की 40 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हल्द्वानी में विकास कार्यों को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 147 करोड़ 28.56 लाख रुपये की लागत से 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।मुख्यमंत्री द्वारा जिन योजनाओं का शुभारंभ किया गया, उनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार रुपये की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।…

काशीपुर में रंगोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को नगर वासियों को दे देनी चाहिए जिले की सौगात: गौतम

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होली के अवसर पर रविवार को नगर निगम प्रांगण में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता निभाने आ रहे हैं, उनका स्वागत है। साथ ही कहा कि होली के इस पावन अवसर पर दशकों पुरानी काशीपुर को जिला बनाने की मांग नगर वासियों सौगात दे देनी चाहिए। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि काशीपुर की जनता पिछले करीब साठ वर्षों से अधिक समय से काशीपुर जिले की मांग करती आ रही है। मुख्यमंत्री का…

रंगोत्सव होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में रविवार, 1 मार्च को (रंगोत्सव) होली मिलन समारोह मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने आज दोपहर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। काशीपुर के इतिहास में यह अपने आप में पहला कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री आम जनता के बीच मौजूद रहकर काफी समय तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। यह कार्यक्रम महापौर दीपक बाली द्वारा किया जा रहा है। रंगोत्सव कार्यक्रम स्थल पर मीडिया…

नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल में एंगलिंग-कयाकिंग का रोमांच, प्रतिभागियों ने दिखाया दम

सतपुली के बिलखेत में आयोजित तीन दिवसीय नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल के दूसरे दिन रोमांच अपने चरम पर दिखाई दिया। नयार नदी की लहरों के बीच आयोजित एंगलिंग और कयाकिंग प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सतत निगरानी और समन्वय किया जा रहा है।मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि एंगलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। बेंगलुरु से आए एंगलर ट्रेवर होम…

मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी बोले—उत्तराखंड को बनाएंगे विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप हुए उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुष, योग और ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है, जिसकी पहचान को वैश्विक स्तर पर…

किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में कई प्रकार के मुद्दों पर चर्चा

काशीपुर। नवीन कृषि मंडी के गेस्ट हाउस में किसान विकास क्लब की मासिक बैठक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। बैठक में किसानों ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बंद हो चुकी काशीपुर चीनी मिल का किसानों का सन् 2012 का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है, जो कि कोर्ट में केस चल रहा है। इसमें किसानों का कहना है कि हमने तो सरकारी गन्ना समिति के माध्यम से चीनी…

आख़िरी सीढ़ी पर खड़े वो लोग जिन्हें हम अक्सर पीछे छोड़ देते हैं-उर्वशी

काशीपुर। आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में हम अक्सर यह भूल जाते हैं कि एक दिन हम भी बुज़ुर्ग होंगे। हमारे हाथ कमजोर हो जाएंगे, कदम धीमे पड़ जाएंगे, आंखों की रोशनी धुंधली हो जाएगी। समय किसी को नहीं छोड़ता। बड़े-बड़े सितारे, जिनकी एक झलक पाने के लिए लोग तरसते थे, वे भी उम्र के साथ कमजोर हो जाते हैं। जीवन में एक ऐसा समय अवश्य आता है जब हर इंसान को किसी और के सहारे की आवश्यकता होती है। इसलिए यदि आज हम किसी का सहारा बन सकते हैं,…