हरिद्वार स्थित कुंभ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 234.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कुल 34 स्थायी प्रकृति के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल कुंभ मेले के सफल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन…
Category: उत्तराखंड
ऊधम सिंह नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 72 घंटे में खटीमा हत्याकांड का खुलासा, भतीजा गिरफ्तार
जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिचय दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित टीमों ने करीब 60–70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए सघन सुरागरसी और स्थानीय पूछताछ के आधार पर मृतका के ही भतीजे रवि चंद को आरोपी के रूप में चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 18 फरवरी की देर रात डायल 112…
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लॉन्च किया ‘माई स्कीम’ पोर्टल, एक क्लिक में मिलेगी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी
देहरादून में प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से ‘माई स्कीम’ पोर्टल का शुभारंभ कर डिजिटल सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय से इस एकीकृत मंच को लॉन्च करते हुए कहा कि अब नागरिकों को योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे एक ही पोर्टल पर जाकर पात्रता मानदंड, लाभ का विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और संबंधित विभाग…
लोक भवन में 27 फरवरी से वसंतोत्सव, ‘फ्लोरल हीलिंग’ थीम से खिलेगा
देहरादून :देहरादून के लोक भवन परिसर में 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष ‘फ्लोरल हीलिंग’ थीम के साथ और अधिक आकर्षक व व्यापक स्वरूप में सामने आएगा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि वसंतोत्सव केवल एक पुष्प प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध जैव-विविधता, स्थानीय उत्पादों और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के पुष्प उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और लघु उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और…
उत्तराखंड को ‘खेल भूमि’ बनाने की दिशा में तेज कदम: सीएम धामी
देहरादून के ननूरखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को नई पहचान मिली है और उसी प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को ‘देवभूमि’ के साथ-साथ ‘खेल भूमि’ के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य पर तेज़ी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में खेल प्रतिभाओं को केवल प्रोत्साहन ही नहीं, बल्कि आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, बेहतर खेल अवसंरचना और प्रतियोगिताओं के व्यापक मंच…
‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जनसमस्याएं सुनीं — बूथ अध्यक्ष की बेटी की हल्दी में शामिल होकर जीता दिल
चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए, जिससे कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शासन की पहुंच सुनिश्चित करना साफ दिखाई दिया। हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के साथ आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान…
रुद्रपुर में मौत बनकर दौड़ रहे डंपरों पर प्रशासन सख्त, सीएम पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान के बाद 24 घंटे चेकिंग अभियान
रुद्रपुर की सड़कों पर लंबे समय से ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपरों के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले में पिछले एक महीने के भीतर लगातार हुए हादसों में कई लोगों की जान जाने और आम जनता में बढ़ते आक्रोश के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेने के तुरंत बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए ओवरलोड वाहनों,…
19 अप्रैल से चारधाम यात्रा, तैयारियों की बैठक में होटल-ट्रांसपोर्टरों की मांगें — बाहरी वाहनों और अव्यवस्थाओं पर सख्ती के निर्देश
चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चार ट्रांजिट कैंपों में धामों के होटल एसोसिएशन पदाधिकारियों, ट्रांसपोर्टरों, टूर ऑपरेटरों तथा डंडी-कंडी व्यवसायियों के साथ बैठक की, जिसमें विभिन्न संगठनों ने कई सुझाव और समस्याएं रखीं।होटल व्यवसायियों ने धामों में यात्रियों की संख्या की वैधता समाप्त करने और पंजीकरण प्रक्रिया में न्यूनतम शुल्क तय करने की मांग उठाई। वहीं ट्रांसपोर्टरों की ओर से टीजीएमओयू अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने बताया कि यात्रा के दौरान दूसरे राज्यों के…
रुड़की में नशीला पेय पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल — दो आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट में पेश किए गए आरोपी, कई माह तक धमकी देकर शोषण का आरोपखबर:रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो प्रसारित कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के अनुसार आरोपी मेहरबान और अब्दुल रहमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के मुताबिक महिला का पति ईंट भट्टे पर…
मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
काशीपुर। चैती मेला मैदान स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर यहा शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हुए घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर धार्मिक आयोजनों समेत विशाल भंडारे भी चलाए गए। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर वापस गंतव्य की ओर लौटने वाले कांवरियों का जत्था हजारों की तादात में गत शनिवार की शाम चैती मेला मैदान में जमा हो गया। इस दौरान भगवा वस्त्र में बम बम भोले हर हर भोले…
