काशीपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिशन काशीपुर शाखा की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में 8वे वेतन आयोग में पेंशनर्स को लाभ न दिए जाने पर हो रही भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा की गई, इसके अलावा नेशनल इंक्रीमेंट के एरियर पर भी विस्तार से जानकारी दी गई इसके साथ साथ पेंशनर्स की तमाम समस्याओं का निदान किया गया । इस मौके पर पेंशनर्स एसोसिशन के सचिव एस एस सिन्हा, ट्रेजरार राजीव पाल, संजय राय, ए के मिश्रा, तथा रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने…
Year: 2025
भीषण गर्मी में सतर्कता जरूरी: सीएमएस
काशीपुर। आजकल जिस तरीके से भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और लू के थपेड़े भी लोगों को जीने नहीं दे रहे है, इसी को लेकर देखा जा रहा है कि राजकीय चिकित्सालय के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी डिहाइड्रेशन जैसे मैरिज ज्यादा दिखाई दे रहे हैं । बच्चो ओर बड़ों को उल्टी दस्त जैसी शिकायत आम हो चली है। इस बीमारी से लोगों की जाने तक चली गई। इसी को लेकर आज जब हमारी टीम काशीपुर के एलडी भट्ट उपजिला राजकीय चिकित्सालय पहुंची तो वहां पर नवनियुक्त…
पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मंगलवार को धनौरी फ़ार्म से निकलेगी अंतिम यात्राकाशीपुर। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने आज प्रातः लगभग 9 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की…
कांग्रेस के कद्दावर नेता शिवम शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा युद्ध में घुटने टेकने पर भारतीय सेना के जवानों को सैल्यूट किया
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवम शर्मा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि पाकिस्तान द्वारा युद्ध में घुटने टेकने पर सेना के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार एवं देश के वीर सैनिकों के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज पाकिस्तान ने भारत की सभी शर्तों को माना है और दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भारत है, यहां भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब दिया जाता है।उन्होंने…
मदर डे पर यूएसआर इन्दू समिति ने मूक बधिर बच्चों के साथ किया कार्यक्रम
काशीपुर। कौन कह सकता है कि जो बच्चे मंच पर इतना शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं वे बेचारे तो ना कुछ बोल सकते हैं और ना कुछ सुन सकते हैं। उनके साथ प्रकृति ने कितना अन्याय किया। इन्हें जरूरत है हमारे प्यार की और दुलार की।जी हां बीती रात नजार था पीरुमदारा के पास स्थित गांव बसई में यू एस आर इन्दू समिति द्वारा संचालित मूक बधिर बच्चों के विद्यालय का। विश्व मदर्स डे पर यह बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर झूमे और अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य…
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने देश भारत के सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा
काशीपुर। अपने देश भारत के सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए आज कांग्रेस पार्टी द्वारा यहां तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौहल्ला किला तिराहा पर एकत्रित हुए। यहां से आरंभ तिरंगा यात्रा मेन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि हमारे सशस्त्र बल पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। भारत के मनोबल और ताकत के सामने पाकिस्तान टिक नहीं सकता। तिरंगा यात्रा में…
युद्ध विराम को लेकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
काशीपुर। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल के समतुल्य काशीपुर के एलडी भट्टð चिकित्सालय में 200 बैड का मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल स्वीकृत होने पर प्रदेश के मुखिया का भी आभार जताया। इसके अलावा उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र की राज्य सैक्टर में भेजी गई लगभग 10 करोड़ रूपये से बनने वाली तीन स्थानों पर 13 किमी सड़कों की स्वीकृति होने पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही।आज रामनगर रोड स्थित…
जागृति पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का भव्य आयोजन
जागृति पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के पावन अवसर पर एक भावनात्मक, रंगारंग और हर्षोल्लास से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी माताओं के लिए मनमोहक कविताएं, दिल को छू लेने वाले गीत, रोचक स्किट और रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए। इन भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित माताओं को भावुक कर दिया और विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।कार्यक्रम की…
शासनादेश के तहत जनहित में पार्किंग हेतु ठेके की नीलामी शुरू
काशीपुर। पार्किंग ना होने से नगर के दुकानदारों एवं दूर दराज के क्षेत्र से खरीदारी करने हेतु आने वाले लोगों की विकट समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर बने ओवर ब्रिज के नीचे फैली अवस्था को व्यवस्थित करने हेतु एवं प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेश के तहत जनहित में बीते रोज पार्किंग हेतु ठेके की नीलामी कर दी गई । इस नीलामी से मिलने वाले 16 लाख 25 हजार रुपए नगर के विकास कार्यों पर खर्च होंगे।उल्लेखनीय है कि नगर में जीजीआईसी के सामने जो…
पौराणिक एवं धार्मिक नगरी काशीपुर सनातनी संस्कृति की छटा में रंगा दिखाई देगा:महापौर
काशीपुर। महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते अब पौराणिक एवं धार्मिक नगरी काशीपुर सनातनी संस्कृति की छटा में रंगा दिखाई देगा और शहर के लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी ओवर ब्रिज पर विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों भगवान श्री केदारनाथ, बद्रीनाथ, मां गंगोत्री एवं यमुनोत्री सहित महापुरुषों के विहंगम दर्शन होंगे। इससे न सिर्फ हमारी सनातनी संस्कृति का उत्कृष्ट संदेश जाएगा बल्कि चमचमाता हुआ काशीपुर भी अपनी पौराणिक धार्मिक नगरी होने का परिचय कराता नजर आएगा। उल्लेखनीय है कि महापौर दीपक बाली काशीपुर…
