हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कुंभ कार्यों की समीक्षा कर संतों से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने डामकोठी में कुंभ से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। इसके उपरांत वह जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया।बताया गया कि मुख्यमंत्री ने संत समाज से आगामी कुंभ आयोजन की सफलता और प्रदेश की समृद्धि के लिए शुभकामनाएं…

गैरसैंण बजट सत्र पर कांग्रेस का हमला, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने लगाए गंभीर आरोप

देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के बाद देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है और स्थापित संसदीय परंपराओं का पालन नहीं किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना संसदीय परंपराओं के विपरीत है। साथ ही बजट चर्चा के दौरान सदन में मंत्रियों और सत्तापक्ष के विधायकों की कम उपस्थिति को उन्होंने…

2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

देहरादून। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2027 में प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बूथ स्तर पर प्रभावी कार्य और “पन्ना प्रमुख” व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता का आधार मजबूत संगठन होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी की योजनाओं और नीतियों को अंतिम छोर…

काजी निजामुद्दीन को सीएम धामी का जवाब—“चिंता न करें, सभी सवालों का देंगे उत्तर

गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष के सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि सदन में उठाए गए हर मुद्दे का उत्तर सरकार देगी। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “काजी जी चिंता मत करो, सभी सवालों का जवाब दिया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सदन में कही गई सभी बातें ध्यान से सुनी हैं और सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ जवाब देने के लिए तैयार है।राहुल गांधी की मुलाकात पर भी उठाए सवालमुख्यमंत्री ने कोटद्वार की घटना का…

सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की दर्दनाक मौत

काशीपुर। महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले बाइक सवार युवक की आज सुबह डंपर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पता चला है कि ग्राम करनपुर जनपद रामपुर उप्र- निवासी रामपाल सिंह (32) पुत्र जमुना प्रसाद पिछले लगभग 10 वर्षो से यहां महुआखेड़ागंज में किराये का कमरा लेकर एक फैक्ट्री में मजदूरी किया करता था। बीती…

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5वां आरोपी भी गिरफ्तार

काशीपुर। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 5 वें आरोपी को भी आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया है। बीते दिनों आईटीआई कोतवाली पुलिस ने लोक व्यवस्था को अस्त- व्यस्त कर आम जनता के साथ मारपीट, धमकी देकर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपी आशीष चौहान, अमरजीत सिंह, गुरुप्रेम सिंह, कुलविंदर सिंह को गिरफ्रतार कर लिया था। जबकि एक अन्य आरोपी विमल कुमार मूल निवासी ग्राम जलालपुर खालसा…

19 मार्च को चैती मेले के शुभारंभ अवसर पर काशीपुर आ सकते हैं मुख्यमंत्री

काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने महापौर दीपक बाली व परगना मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह के साथ आज सुबह नादेही शुगर मिल में बनाये अस्थायी हैलीपेड पर पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले के शुभारंभ का निमंत्रण पत्र देकर आयोजन में शाामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन में पहुंचने की बात कही। इस दौरान काशीपुर के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली के साथ आज सुबह जसपुर पहुंच गये।…

सॉफ्टवेयर कमी के चलते रोडवेज टिकट मशीन में हो रही गड़बड़ी यात्रियों का गुस्सा पड़ रहा झेलना

काशीपुर। इन दिनों रोडवेज की टिकट मशीन में गड़बड़ी हो रही है। तकनीकी खराबी के चलते गलत टिकट कट रहे है। इस कारण आये दिन परिचालकों और यात्रियों में झड़प हो रही है। परिचालकों ने मामले की शिकायत मुख्यालय स्तर पर की है। मुख्यालय ने टिकट मशीन कंपनी के अधिकारियों को तलब किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में इन दिनों टिकट मशीन में खराबी की शिकायतें लगातार आ रही है। पिछले 15 दिनों से टिकट मशीन के सॉफ्रटवेयर में गड़बड़ी हो रही है और मशीन से टिकट गलत…

साइकिल की दो दुकानों में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाहा

काशीपुर। नगर के महाराणा प्रताप चौक के निकट आज तड़के तीन दुकानों में भीषण आग लग गई यह घटना तब घटी जब दुकान स्वामी अपनी बहन के अंतिम दर्शन के लिए गाजियाबाद जा रहे थे, एक ही दिन में दो-दो दुखद घटनाओं की खबर मिलते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। बता दे की आज सुबह महाराणा प्रताप चौक के पास अचानक लगी आग ने देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में दुकानों…

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर अनूप अग्रवाल ने दर्ज कराए बयान

काशीपुर। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रमुख व्यापारी अनूप अग्रवाल ने आज काशीपुर कोतवाली पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश पर वह अपने बयान दर्ज कराने आए है। इस दौरान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद अनूप अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता के साथ जाकर अपने बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में शामिल हुए। बयान दर्ज कराने के बाद विधायक अरविंद पांडे व अनूप अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत की। इस…