बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान सीएम धामी का टीएमसी पर हमला, कहा— जनता बदलाव के लिए तैयार

पश्चिम बंगाल में चल रहे भाजपा के परिवर्तन यात्रा अभियान के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के शासन में राज्य की जनता ने वर्षों तक अत्याचार, भय और भ्रष्टाचार का सामना किया है। मुख्यमंत्री धामी ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल की जनता राजनीतिक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भारतीय जनता पार्टी राज्य के हर गांव तक पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है।सीएम धामी ने कहा कि बंगाल के…

विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार

काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 112 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।प्रतापपुर चौकी पुलिस ने हेमपुर इन्क्लेब रोड स्थित पर्वतीय कालोनी से पाण्डेय कालोनी निवासी कृष्णा कुमार उर्फ सूरज कुुमार पत्रु सभाष चन्द्र के कब्जे से 15 लीटर, टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने ढकिया गुलाबो रोड से ग्राम टीला नं- 4 पोस्ट पुरनुपर थाना हजारा पीलीभीत व हाल ग्राम बरखेड़ी काशीपुर निवासी अजय सिंह पुत्र बल्देव सिंह के कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब, पैगा चौकी पुलिस ने…

मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोपी युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

काशीपुर। नगर के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीती रात्रि सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इसका पता सुभाष नगर निवासी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व- संत लाल की माता को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र देवेश राज को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे देवेश कुमार ने देखा कि एक युवक मंदिर में तोड़-फोड़ रहा हैं। जब उन्होंने उसे…

लापता किशोरी को पुलिस ने देह व्यापारियों के चंगुल से छुड़ाकर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में करीब दस माह पूर्व लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने देह व्यापारियों के कब्जे से बरामद कर दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्रतार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।बीती तीन मार्च 2026 को एक व्यक्ति द्वारा आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 17 मई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी। कहा कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद…

भारत विकास परिषद ने आयोजित किया होली मिलन कार्यक्रम

काशीपुर। पारिवारिक होली मिलन एवं भजन संध्या में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उमड़े। सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अपने-अपने स्टाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। वही भजन गायको ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर समा बाँध दिया। बीती शाम रामलीला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, भारत विकास…

ईरान में फंसे उत्तराखंड के 35 लोगों की सूची केंद्र को भेजी, जिलाधिकारियों को अलर्ट

देहरादून। ईरान में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच उत्तराखंड सरकार सक्रिय हो गई है। गृह विभाग ने प्रदेश के 35 ऐसे व्यक्तियों की सूची विदेश मंत्रालय को भेज दी है, जो वर्तमान में ईरान में फंसे बताए जा रहे हैं। इनमें सर्वाधिक 32 नाम हरिद्वार जनपद से, दो चमोली से और एक पौड़ी गढ़वाल जिले से संबंधित है।गृह विभाग ने एहतियातन सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि यदि उनके संज्ञान में ईरान में फंसे किसी भी व्यक्ति की जानकारी आती है तो तत्काल इसकी सूचना शासन…

साइलेंट महामारी बनता मोटापा: 5-2-1-0 मंत्र से बच्चों और बड़ों को बचाने की सलाह

देहरादून। आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ और बदलती खानपान आदतों के बीच मोटापा तेजी से गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल शरीर का वजन बढ़ना नहीं, बल्कि एक “साइलेंट किलर” है, जो आगे चलकर मधुमेह, हृदय रोग और अन्य जटिल बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। खास चिंता की बात यह है कि अब बच्चे भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फास्ट-फूड, पैकेज्ड और अधिक शक्कर व वसा युक्त खाद्य पदार्थों का…

गैरसैंण बजट सत्र में सरकार का बड़ा एजेंडा: यूसीसी संशोधन समेत कई अहम विधेयक होंगे पेश

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नौ मार्च से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करने जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संशोधन विधेयक को लेकर है। विधानसभा सचिवालय को सरकार की ओर से अब तक चार विधेयक प्राप्त हो चुके हैं, जबकि विभिन्न विभागों और आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखी जाएगी। इस बार के सत्र में पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से 580 से अधिक प्रश्न…

गुरुकुल हेलीपैड पर हंगामा: सीएम धामी के पहुंचने से पहले भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक

हरिद्वार। गुरुकुल हेलीपैड पर मंगलवार को उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्री और कई भाजपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि नेता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने…

पत्रकार कमल सक्सेना की माता जी के निधन पर काशीपुर में शोक की लहर

काशीपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवकता कमल सकसेना एडवोकेट की माँ श्रीमती रामकुमारी सकसेना‍ का आज सुबह लगभग आठ बजे जॉली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादूँन में निधन हो गया। सतर वर्षीय माँ पिछली बीस फरवरी से जोली ग्रांट हॉस्पिटल में फेफड़े मे संक्रमण हो जाने से भर्ती थी। जिन्हे डॉक्ट्ररो के अथक प्रयास के बाबजूद भी बचाया नही जा सका और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पत्रकारो, अधिवक्ताओ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार 4 मार्च बुधवार सुबह दस बजे काशीपुर के शमशान…