वसंत विहार में बच्चे को ई-रिक्शा की टक्कर के बाद चालक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बच्चे को हल्की ई-रिक्शा टक्कर लगने के बाद परिजनों ने चालक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दिमाग की नस फट गई। पीड़ित चालक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक मनबहादुर राणा मंगलवार शाम वसंत विहार क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट स्टोर के पास जा रहे थे। उसी दौरान अचानक एक बच्चा उनके रिक्शे के सामने आ गया, जिससे बच्चा हल्का घायल हो गया। मनबहादुर ने तुरंत ई-रिक्शा रोककर बच्चे का हालचाल जानने की कोशिश की, लेकिन तभी बच्चे के पिता गजेंद्र सिंह, माता सीमा सिंह और चाचा मनी मौके पर पहुंचे और बिना कुछ सुने मनबहादुर पर हमला कर दिया।तीनों आरोपितों ने मनबहादुर की लात-घूसों और मुक्कों से बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह लहूलुहान हो गए और मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें आरोपितों के चुंगल से छुड़ाया और गंभीर हालत में लक्ष्मीपुर स्थित उनके घर पहुंचाया।घटना यहीं नहीं रुकी — आरोपित मनी ने पीड़ित से 10 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में वसूल लिए, जो उसने बच्चे के इलाज के नाम पर अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ देर बाद मनबहादुर की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिमाग की नसें फट चुकी हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को अत्यंत क्रूर और अमानवीय कृत्य बताया है तथा प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment