परिवहन विभाग ने मानकों का उल्लंघन कर मार्ग पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया

काशीपुर। परिवहन विभाग ने मानकों का उल्लंघन कर मार्ग पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया है। इस दौरान विभागीय टीम ने 24 वाहनों का चालान किया और तीन वाहन सीज किए।बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने रामनगर रोड, मुरादाबाद रोड, बाजपुर रोड आदि मार्ग पर बिना मानकों के दौड़ने वाले वाहनों को पकड़ा। इससे वाहन चालकों में ऽलबली मच गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर ई-रिक्शा, ट्रक समेत विभिन्न 24 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही प्रपत्रें के अभाव, बिना फिटनेस आदि के पाए जाने पर तीन वाहन सीज किए गए। एआरटीओ वर्मा ने बताया कि प्रपत्रें, फिटनेस, पंजीयन समेत विभिन्न दस्तावेज के अभाव में मार्ग पर दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। ई-रिक्शा में सवारी ढोने के बजाय भारी सामान ढोना पाया गया। 24 वाहनों का चालान कर तीन वाहनों को सीज किया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही चालकों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए मार्ग पर वाहन चलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment