स्वर्गवासी मयंक चौधरी की याद में राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। नगर के राजकीय चिकित्सालय में छात्र नेता व वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व अध्यक्ष पंखुड़ी टीम , काशीपुर स्वर्गवासी मयंक चौधरी की याद में टीम ने रक्तदान का आयोजन किया । जिसमे काशीपुर छात्रसंघ के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । साथ ही यह आवाहन किया की काशीपुर शहर को आने वाले समय में नशामुक्त बनाना है । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शिवांश मिश्रा ने बताया कि काशीपुर छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया की काशीपुर को नशा मुक्त बनाने के लिए संस्था का साथ दे व आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखें । इस मौके पर काशीपुर संस्था के कार्यक्रम संयोजक सूरज चौधरी , शुभम शर्मा , राहुल , रवि चौधरी , डॉक्टर योगेश चौहान , गुरप्रेम , गौरव चौधरी , सतेंद्र , पवन सैनी, गौरव कुमार , विपुल गुप्ता , विकास चौधरी , विभु शर्मा , फैजान , आदिल सैफी , सरीम सैफी , अमन चौधरी , किशन , सनी संधू , अंबिक चौधरी , हसन जिला पंचायत आदि मौजूद रहे ।इस उपलक्ष्य में राजकीय चिकित्सालय के सी सी एम श्री संदीप कुमार दीक्षित व श्री कुशलवीर चौधरी ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को फल वितरण किया ।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment