किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक नवीन अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इसमें एनएच- 734 के भरान में मिट्टी की जगह फैक्टरियों से निकलने वाला केमिकल युक्त अपशिष्ट के इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।किसान विकास क्लब (उत्तराखड) की आज मासिक बैठक हुई। इस दौरान खालसा पंथ के संस्थापक वीर व साहसी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने की। उन्होंने कहा के मुरादाबाद-काशीपुर में बन रहा राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के भरान में मिट्टी की जगह फैक्टरियों से निकलने वाले सफेद रंग के केमिकल युक्त अपशिष्ट और काली राऽ से भरान किया जा रहा है। किसानों को आशंका है कि वर्षा होने पर यह केमिकल युक्त अपशिष्ट खेतों की उर्वरा शक्ति को नष्ट कर देगी। इसका फसलों पर दुष्प्रभाव रहेगा। किसानों ने कहा कि अगर शीघ्र ही इसपर रोक नहीं लगाई गई तो किसान आंदोलन करेंगे। इस समस्या पर किसानों ने मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन दिया है लेकिन उनके ओर से सिर्फ आश्वासन दे दिया जाता है। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने कहा कि 11000 वोल्टेज वाली बिजली की जो लाइनें लगभग 50- 60 सालों से किसानों की जमीनों के बीच खेतों से निकाली गईं थीं, उनसे किसानों को हमेशा जान माल का ऽतरा बना रहता है। इससे फसलों में अक्सर आग लग जाती है। इसलिए किसानों की परेशानी को देखते हुए 11000 वोल्टेज वाली लाइनों को खेतों से हटाकर सड़कों के किनारे शिफ्रट किया जाना चाहिए। इस मौके पर उपाध्यक्ष सरदार अर्जुन सिंह, सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, रवि कुमार, भीम सिंह, डॉ- अशोक अरोरा, देवी सिंह यादव, चौधरी सतपाल सिंह, रवि साहनी, सुभाष चौधरी, उपेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment