भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी के निवास पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर। देहरादून से कार द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने आज जसपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के बैलजुड़ी स्थित निवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालव से खैर मक़दम किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार वक्फ एमेनवेंट एक्ट 2025 लेकर आयी है उसके तहत अभी उम्मीद पोर्टल के उपर तमाम प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे…

विधायक त्रिलोक सिंह सीमा ने किया एक सड़क का शिलान्यास

काशीपुर। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 01 सड़क का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि ग्राम भगवन्तपुर की पर्वतीय कॉलोनी में महीपाल पटवाल के मकान से ठाकुर सिंह के मकान तक 225 मीटर खड़ंजा निर्माण है। विधायक श्री चीमा ने बताया कि इन मार्गो का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जायेगा। क्षेत्र के विकास हेतु जैसे जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन…

उत्तराखंड राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ कुमायूं मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में राजकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन कुमायूं मंडल के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रपुर भाजपा विधायक शिव अरोरा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नगर निगम महापौर दीपक बाली समेत प्रांतीय संगठन पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी मंचासीन पदाधिकारियों का बैज अलंकरण कर फूल मालाओं से पदाधिकारियों ने स्वागत किया। शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह चौहान तथा प्रदेश महामंत्री…

प्री-एसआईआर एक्टिविटीज के तहत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर मैपिंग का कार्य चरम पर

काशीपुर। वर्तमान में प्री-एसआईआर एक्टिविटीज के तहत बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कर मैपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रत्येक मतदाता से समन्वय और संवाद स्थापित कर उन्हें सूची से जोड़ा जा रहा है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इस चरण में वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट और वर्ष 2025 की वोटर लिस्ट के बीच मैपिंग की जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिसके लिए सुपरवाइजर, तहसीलदार और स्वयं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें कर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने…

सीएम धामी दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर, सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दी सलामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज से दो दिन के अल्मोड़ा दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली और खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होने की बात कही।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता से भी संवाद करेंगे और क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक लेंगे। इसके…

अरावली विवाद पर केंद्र सरकार का स्पष्ट रुख, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप, संरक्षण नीति पर कायम है सरकार: भूपेंद्र यादव

अरावली पर्वत श्रृंखला को लेकर चल रहे विवाद पर केंद्र सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में जानबूझकर गलत जानकारी फैलाई जा रही है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार देश की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला के संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है और पर्यावरण संरक्षण तथा आर्थिक विकास दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की…

घर-घर सरकारी योजनाओं की पहुंच के लिए धामी सरकार का बड़ा अभियान, 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’, 45 दिनों तक लगेंगे शिविर

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने प्रदेश में आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से 17 दिसंबर से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार 45 दिनों तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकारी सेवाएं लोगों तक उनके घर के नजदीक पहुंच सकें और उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।इन शिविरों में 23 सरकारी विभाग एक ही स्थान पर मौजूद रहेंगे, जहां आम लोग अपनी समस्याएं…

नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे सीवर डालने पर किया सीज

काशीपुर। नगर निगम की टीम ने एक वाहन को सड़क किनारे सीवर डालने पर सीज कर दिया। नगर निगम टीम ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को लेकर अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए सेप्टेज मैनेजमेंट को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए एक सेप्टेज मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। नगर निगम द्वारा इन वाहन स्वामियों को निर्देश किया गया था कि एक सप्ताह के भीतर अपने सेप्टेज वाहनों से संबंधित समस्त आवश्यक दस्तावेज एवं जीपीएस मॉनिटरिंग की रिपोर्ट को तत्काल प्रभाव से नगर निगम के…

महापौर बाली ने करोड़ों की लागत से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली काशीपुर की दिशा और दशा सुधारने के लिए जिस तेजी के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है उसे लेकर जनता उनके कार्यों से बेहद आश्चर्य चकित है और लोग खुद चर्चा कर रहे हैं कि महापौर ने वास्तव में चुनावी समर में जो वायदे किए थे वह उन पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि जनप्रतिनिधि यदि वास्तव में जनता के प्रति समर्पित है और उसकी विकास…

उत्तराखंड में वन भूमि पर निजी संस्थाओं के अवैध कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

उत्तराखंड में वन भूमि पर निजी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कब्जे के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कड़ी फटकार लगाई।सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वन भूमि जैसे संवेदनशील विषय पर लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। अदालत ने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य वन…