काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में भारतीय रेडक्रास सोसायटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में आयोजित प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के तहत तीस प्रशिक्षणार्थियों ने फर्स्ट ऐड प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण देने आए प्रवक्ता फर्स्ट ऐड विमल कुमार ने स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री भाव ”दय में लिए प्रशिक्षणार्थियों को ”दय फेफड़ों को पुनर्जीवित के तहत सी-पी-आर देना, एल-एल- एफ देखना, सुनना, महसूस करना घाव, चोट या कटने आदि से रक्तस्राव की रोकथाम, विभिन्न प्रकार की पट्टीयों और उनके बांधने के तरीके, हार्ट…
Category: अन्य ख़बरें
देवभूमि विचार मंच उत्तराखड द्वारा संचालित भगवान श्री चंद अध्ययन केंद्र का शुभारंभ
काशीपुर। देवभूमि विचार मंच उत्तराखड द्वारा संचालित भगवान श्री चंद अध्ययन केंद्र का शुभारंभ आज चैती चौराहे पर स्थित उदासीन अखाड़ा श्री चंद मंदिर में उदासीन अखाड़ा प्रमुख संत गुरुउपदेश सिंह जी महाराज तथा प्रज्ञा प्रवाह उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखड के क्षेत्र संयोजन भगवती प्रसाद राघव द्वारा दीप प्रज्वलन तथा पुष्पर्चन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर देवभूमि विचार मंच के कुमाऊं संयोजक प्रोफेसर महिपाल सिंह ने प्रस्तावना के रूप में देवभूमि विचार मंच के इस अध्ययन केंद्र के विषय में लक्ष्य एवं अपेक्षाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के…
अब एक क्लिक में मिलेगा जवाब: आपके मोहल्ले में आई कूड़ा गाड़ी या नहीं, जीपीएस से होगी हर वाहन की निगरानी
उत्तराखंड में अब कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की कार्यप्रणाली पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनने जा रही है। राज्य सरकार ने शहरी स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी नगर निकायों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) आधारित ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इससे आम जनता एक क्लिक में यह जान सकेगी कि उनके मोहल्ले में कूड़ा गाड़ी आई है या नहीं।सचिव शहरी विकास नितेश झा ने इस बाबत…
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: अब विवाह पंजीकरण के लिए नहीं देनी होगी कोई फीस, सीएम धामी ने किया ऐतिहासिक ऐलान
उत्तराखंड में शादीशुदा जोड़ों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के नागरिकों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए एलान किया है कि अब उत्तराखंड में विवाह पंजीकरण के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी। यह निर्णय यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत लिया गया है, जिससे विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाया जा सके। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि यह छूट 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगी और…
कार्बेट पार्क हादसा: उफनाया नाला, ढाई घंटे तक जंगल में फंसे रहे पर्यटक; वन विभाग की सतर्कता से सुरक्षित निकाला गया सभी को
रामनगर, नैनीताल।कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मौसम बिगड़ने के चलते जामुन स्रोत नाला उफान पर आ गया और पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। इससे जंगल सफारी से लौट रहे पर्यटक करीब ढाई घंटे तक फंसे रहे। हादसे में 28 जिप्सियों और चार कैंटरों में सवार सैकड़ों पर्यटक प्रभावित हुए, जिन्हें बाद में वन विभाग और स्थानीय चालकों की सतर्कता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।सूत्रों के अनुसार, 14 जून की रात ढिकाला वन विश्राम गृह में नाइट स्टे…
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘रन फॉर योगा’ में प्रतिभाग, बोले – योग को जन-जन तक पहुंचाना है हमारा संकल्प
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को नई ऊर्जा दी। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क से हुई, जहां से मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ पैदल मार्च करते हुए एमकेपी कॉलेज पहुंचे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता और जीवनशैली का अमूल्य उपहार है, जिसे…
व्यापारियों को असुविधा न हो इसको लेकर नाली निर्माण कराया जा रहा है रात में
काशीपुर। विकास कार्यों के प्रति जल भराव की समस्या के निदान हेतु महापौर दीपक बाली पार्षदों को लेकर बीती देर रात्रि मुख्य बाजार में पहुंचे। जहां उन्होंने पानी की निकासी को लेेकर नालियों के चौड़ीकरण करने के लिए रात में कार्य करवाया। जिससे कि व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। इस मौके पर महापौर ने कहा कि अगले 10 दिन में युद्ध स्तर पर जल भराव की समस्या के निदान हेतू जो कार्य होंगे उनके पूर्ण होने से पुरी उम्मीद है की इस बार जल भराव न के बराबर होगा…
खेती के स्थान पर अब उत्तराखड के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपना रहे हैं
काशीपुर। परंपरागत खेती के स्थान पर अब उत्तराखड के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपना रहे हैं। सूर्या फाउंडेशन की एक अभिनव पहल के अंतर्गत काशीपुर क्षेत्र के 9 किसानों को मल्टीलेयर खेती के लिए प्रेरित किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। सूर्या फाउंडेशन ने किसानों को तार, एंगल और बांस दिया इससे किसान खेतों में एक साथ चार अलग-अलग फसलें उगा रहे हे जो आकाश चौरसिया द्वारा विकसित सिद्धांतों पर आधारित है, जो न्यूनतम भूमि में अधिकतम उत्पादन का मॉडल प्रस्तुत…
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए पौधा लगाकर दी श्रद्धांजली
काशीपुर। नगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए काशीपुर के मोक्ष धाम के प्रांगण में पौधा लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा नगर मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा ने कहा कि साल 2025 हम भारतीयों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। पहले पहलगाम हमला, फिर आईपीएल समाप्ति पर भगदड़ और अब ये प्लेन क्रैश सारी घटनाओं में न जाने कितने मासूमो की जान चली गई। विभिन्न हादसों में जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए वृक्षारोपण…
मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त निर्देश, हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा के लिए बनेगा कठोर एसओपी, हादसों की होगी उच्चस्तरीय जांच
देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसों और आपातकालीन लैंडिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षित और पारदर्शी संचालन के लिए एक कड़ा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि SOP में हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी तरह से जांच और उड़ान से पहले सटीक मौसम जानकारी लेना अनिवार्य किया जाए।मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए…
