7 से 13 अक्टूबर तक श्रीनगर गढ़वाल में सहकारिता मेला, किसानों और उपभोक्ताओं दोनों को होगा लाभ

श्रीनगर गढ़वाल। सहकारिता विभाग द्वारा आगामी 7 से 13 अक्टूबर तक श्रीनगर गढ़वाल में सहकारिता मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों एवं संस्थाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना और उपभोक्ताओं को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराना है। मंगलवार को आयोजित बैठक में मेले की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय किसानों, बागवानों और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार…

ननकना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुँचकर मुख्यमंत्री ने मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

काशीपुर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ननकना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा में मत्था टेका व प्रदेश के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने गुरुद्वारा पहुँचकर मुख्यमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के चरणों में शत-शत नमन करते हुए, गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर द्वारा आसाम से अमृतसर तक नगर कीर्तन (पदयात्रा) में आये सभी संगत सदस्यों एवं उपस्थित महानुभावों का देवभूमि उत्तराखंड के समस्त नागरिकों की ओर से हार्दिक स्वागत…

विकास की सबसे ज्यादा सोच रखने वाले दीपक बाली इसलिए दूसरे नेताओं से अलग नजर आते हैं

काशीपुर। महापौर दीपक बाली की सोच अब वास्तव में ठोस कदमों के रूप में सामने आ रही है। बीते रोज इसका बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर आगमन के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री से प्राप्त आशीर्वाद के चलते एक अनूठी पहल शुरू कर प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन कराया। इस सम्मेलन ने न केवल जनता और सरकार के बीच संवाद का नया रास्ता खोला, बल्कि स्थानीय मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर भी प्रदान किया। श्री बाली की इस पहल से न…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर पहुंचकर प्रबुद्धजानो से भेंट एवं विचार विमर्श कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

काशीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर पहुंच कर प्रबुद्धजानो से भेंट एवं विचार विमर्श कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस सभागार में काशीपुर के डॉक्टर्स, इंजीनियर, शिक्षाविद, अधिवक्ता, उद्यमी व व्यापारीगण, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित हैं, आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान, सेवा भाव और संकल्प के माध्यम से न केवल समाज को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि देश और प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने में…

सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक : चारधाम यात्रा सुचारू संचालन, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर दिए कड़े निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में चारधाम यात्रा को मानसून के बाद सुचारू रूप से संचालित करने, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था की मजबूती और आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आपदा प्रबंधन और राहत कार्यसीएम धामी ने निर्देश दिए कि…

ग्राम मोतीपुर बैलजोड़ी में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी आयोजन

काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम मोतीपुर बैलजोड़ी में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसान अपनी खेती की अच्छी सी तैयारी कर ले, जिन गन्ना किसानों के खेत में पानी भरा हुआ है वह अपनी खेतों से जल निकासी का उत्तम प्रबंध कर ले। प्रत्येक गन्ना कृषक अपनी खेत का निरीक्षण करें तथा जो भी बीमारी के लक्षण उसमें पाए जाए उसका फोटो लेकर…

मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

काशीपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज काशीपुर डिपो के सभी संगठनों के कर्मचारी व पदाधिकारियों ने रोडवेज परिसर में निगम प्रबंधन के विरूद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि निगम प्रबंधक की कर्मचारियों के साथ उपेक्षा का व्यवहार करते हुए विगत दो माह से वेतन नहीं मिला है जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट की स्थिति में है। निगम प्रबंधन कुंभकरर्णी नींद सोया हुआ है। डिपो परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है जिसमें बरसात का पानी भरा रहता है। निगम के…

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला अधिकारी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दो दिवसीय जनपद भ्रमण एवं कार्यक्रमों के सफल आयोजन की दृष्टि से जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया ने आज काशीपुर स्थित विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले श्री ननकाना साहिब बड़ा गुरुद्वारा पहुँचे, जहाँ मुख्यमंत्री श्री धामी के आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी के 350 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आसाम…

उत्तराखंड के तीन ट्रेक रूट बने आकर्षण केंद्र, घोषित हुए ‘ट्रेक ऑफ द ईयर 2025’

देहरादून। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड की वादियां देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही हैं। यहां की बर्फ से ढकी चोटियां, घने जंगल, कल-कल करती नदियां और शांत वातावरण रोमांच प्रेमियों को हमेशा ही लुभाते हैं। अब शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक नई पहल की है। इसी क्रम में तीन ट्रेक रूट्स को वर्ष 2025 के लिए ‘ट्रेक ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया है। इनमें चिनाप घाटी (चमोली), गुलाबी कांठा (उत्तरकाशी) और बन्कटिया ग्लेशियर (पिथौरागढ़) शामिल हैं।इन स्थलों को चुने जाने…

देहरादून का गौरव फिर चमका: सीएम धामी ने किया नवनिर्मित घंटाघर का लोकार्पण, महिला समूहों को मिली नई सौगात

देहरादून। दून की पहचान ऐतिहासिक घंटाघर अब एक नए और भव्य स्वरूप में लोगों के सामने है। शनिवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर के सौंदर्यीकरण और स्वचालित प्रकाश व्यवस्था का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस नवीनीकरण के बाद घंटाघर न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी गर्व का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए बनाए गए चार आधुनिक हिलांस-कम-किचन आउटलेट्स का भी उद्घाटन किया।…