नगर के ओवर ब्रिज के नीचे बन सकता है जल्द अंडरपास

काशीपुर। नगर के एमपी चौक स्थित रेलवे ओवरब्रिज आरओबी के पास लंबे समय से प्रस्तावित अंडरपास निर्माण की उम्मीद एक बार फिर जगी है। वर्षों से लंबित इस मांग को लेकर प्रशासन अब सक्रिय नजर आ रहा है। भूमि संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए इसी सप्ताह रेलवे अधिकारियों और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भूमि उपलब्धता और अभिलेखो से जुड़ी समस्याओं का समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नगर के एमपी चौक रोड और बाजपुर रोड को जोड़ने…

विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल का गठन

काशीपुर। नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्र नेतृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र मंत्रिमंडल (स्कूल कैबिनेट) का गठन किया गया। आयोजित गरिमामय समारोह में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ- रवि सहोता के स्वागत से हुआ। उन्होंने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डॉ- सहोता ने कहा कि विद्यालय में नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी और सेवा-भाव…

बरसात और गर्मी को देखते नगर क्षेत्र में कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा ने बनवाया यात्री शेड

काशीपुर। कुमायूँ वैश्य सभा महिला शाखा की ओर से वर्ष 2025-26 के सेवा कार्यों के अंतर्गत सहोता अस्पताल के सामने बरसात और भीषण गर्मी के चलते आमजन की सुविधा के लिए करीब तीन लाख रुपये की लागत से यात्री शेड का निर्माण कराया गया। आज महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर यात्री शेड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली ने महिला शाखा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों…