राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक डॉ- इंद्रेश कुमार का जन्मदिवस गायों को गुड़ व चारा खिलाकर मनाया

काशीपुर। आरएसएस की शाखा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक डॉ- हसन नूरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ- इंद्रेश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर द्रोणासागर स्थित गोशाला में गायों को गुड़ व चारा खिलाकर व केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखड वक्फ बोर्ड के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ- हसन नूरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ- इंद्रेश कुमार का जीवन राष्ट्र सेवा और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा है। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री सुशील शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष इन्जार हुसैन, इस्लामियां स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदर मिर्जा नदीम बेग, सचिव अली अनवर एडवोकेट, शमशेर खान, शाकिर अंसारी, मो आरिफ, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment