काशीपुर। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते सात नशेड़ियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।बता दें बीती बीते 19 फरवरी को जनपद के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा कोतवाली में जन सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस दौरान मौजूद जनता ने प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक नशेड़ियों का अड्डा बना होने की बात कहते हुए कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद कटोराताल चौकी पुलिस ने चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक नशा करने वालो पर कार्यवाही करते हुए सात नशेड़ियों को पड़क कर चौकी लाया गया तथा नशेड़ियों की काउंसलिंग कर उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी व्यक्ति नशा करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।













संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
