आरओबी के ज्वाइंट फिर से उखड़ने लगे हैं, नहीं किया जा सकता बड़ी घटना से इनकार

काशीपुर। अगर आप नगर के एमपी चौक पर बने आरओबी से गुजर रहें हैं तो जरा स्पीड को कम कर लें। आरओबी पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट फिर टूटने लगे हैं। एनएचएआई की अनदेखी से जोखिम बढ़ता जा रहा है। महाराणा प्रताप चौक पर बने आरओबी पर लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट टूटने लगे हैं। आरओबी का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था, जो वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुआ था। पिछले साल मार्च में आरओबी में दरार आ गई थीं। तब इस आरओबी पर भारी वाहनों को चढ़ने से रोका गया था। तब एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य कराया गया था। करीब दो माह बाद फिर से यातायात को सुचारु किया गया था। जून से आरओबी के ऊपर से भारी वाहन गुजरने शुरू हुए थे। मात्र छह माह के भीतर अब आरओबी में लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट फिर टूटने लगे हैं। जगह-जगह पर ज्वाइंट उखड़ गए हैं और डामर भी उखड़ना शुरू हो गया है। ऐसे में हादसे का खतरा मंडराने लगा है। आरओबी की बात करें तो इस पर से एक दिन में करीब बीस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों में डंपर भी शामिल हैं जो ओवरलोड होकर चलते है। इससे आरओबी की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है। आरओबी पर जगह-जगह लगे एक्सपेंशन ज्वाइंट या तो टूट रहे हैं या फिर उनके बीच में गैप ज्यादा बढ़ रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment