बार एसोसिएशन ने किया एडवोकेट अब्दुल सलीम एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा को प्रेस प्रवक्ता के पद पर मनोनीत

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल सलीम एवं शैलेंद्र कुमार मिश्रा को वर्ष 2026-27 की कार्यकारिणी में प्रेस प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुलवे व सचिव यशवंत सिंह चौहान ने दोनों को मनोनयन पत्र दिया और कहा कि शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अब्दुल सलीम बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में प्रेस प्रवक्ता के रूप में पदाधिकारी होंगे और एसोसिएशन की हर सभा में पदाधिकारी के रूप में भाग लेने के लिए अधिकृत होंगे। बार एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा तथा अब्दुल सलीम के बनने पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, कार्यकारिणी सदस्य पंकुल गुप्ता, प्रीति कश्यप, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह विर्क, कैलाश कुमार, रहमत अली खान, केदार सिंह, प्रीती शर्मा, सहित सूरज कुमार, राम कुंवर चौहान एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट, संजीव आकाश एडवोकेट आदि अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment