स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ युवक की गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 8-98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलैक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास से मोहल्ला अल्ली खा निकट रहमत शाह मजार निवासी फिरोज खा पुत्र सलीम खा को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 8-98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलैक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद स्मैक पीने का आदी हूं, तथा छुटपुट स्मैक बेचकर अपने स्मैक पीने का खर्चा चलाता हैं। आज कल रमजान का महिना चल रहा है स्मैक पीने वाले रोजा इफ्रतार के बाद स्मैक की तलाश में रात को घूमते रहते है, तो उन्ही लोगो को स्मैक बेचने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में बांसफोड़ान चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह मेहता, एसआई देवेन्द्र सामन्त, हेड कांस्टेबल संजय कुमार व कांस्टेबल अमरदीप सिंह रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment