काशीपुर। काशीपुर-रामनगर रोड स्थित श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। वर्ष 2004 से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट के लिए प्रसिद्ध संस्थान के बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र सौरभ का चयन देश की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी टीसीएस (Tata Consultancy Services) में हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है।संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग ने वर्ष 2026 के प्लेसमेंट सत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई छात्र-छात्राओं को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसर दिलाए हैं। सौरभ का चयन भी इसी सफलता की कड़ी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।संस्थान प्रबंधन ने बताया कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है।सौरभ की सफलता पर संस्थान के निदेशक, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
