गढ़ी नेगी में भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला और निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा का शक्ति प्रदर्शन

काशीपुर। जसपुर ब्लॉक के अंतर्गत विगत 2024 के अंतिम मे गढ़ी नेगी ग्राम पंचायत को बदलकर नगर पंचायत बनायीं गयी थी.गढ़ीनेगी नगर पंचायत बनने के बाद प्रथम बार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी माहौल चल रहा हैँ..जिसका चुनाव प्रचार का अंतिम दिन हैँ.. जहाँ भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला ओर निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने आज अपने-अपने समर्थकों के साथ एक विशाल जुलूस निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया।

भाजपा के सचिन बाटला के जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया, जबकि अभिषेक सुखीजा के समर्थकों में भी खासा जोश देखने को मिला अभिषेक सुखीजा के समर्थकों का कहना हैं कि उन्होंने पिछले दो सालों में बिना किसी पद के रहते हुए लोगों की जमकर सेवा की इस कारण यह जीत उनकी सुनिश्चित मानी जा रही है। आज दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों से होकर जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया तथा प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का भरोसा दिलाया। वहीं अभिषेक सुखीजा के समर्थकों ने भी क्षेत्र के लोगों से आने वाली 9 जून को उनके चुनाव चिन्ह बस के निशान पर वोट डालने की अपील लोगों से की यहां बता दे की 4680 वोटो की यह नगर पंचायत गढ़ी नेगी क्षेत्र है और माना जा रहा है की दोनों की टक्कर अध्यक्ष पद के लिए बराबर की मानी जा रही है, अब देखना है कि जनता किसके सर सेरा बांधती है यह तो आने वाली 11 जून का दिन ही बताएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment