बाजपुर रोड का आरओबी शहरवासियों के साथ वाहन चालकों के लिए बना सिरदर्द

काशीपुर। अब बाजपुर रोड का आरओबी शहरवासियों के साथ वाहन चालकों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। बीती रात किसी तेज रफ्रतार डंपर ने आरओबी की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया। गनीमत रही इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बीती देर रात किसी अज्ञात तेज रफ्रतार डंपर ने टी-प्वॉइंट पर आरओबी की सुरक्षा दीवार को टक्कर मारकर तोड़ दिया और सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही की रात के समय आवाजाही कम होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, सुरक्षा दीवार का एक बड़ा हिस्सा हवा में झूल रहा है। जब इस संबंध में एनएच के अधिकारियों व कोतवाली प्रभारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। एनएच के एई मनोज भट्ट ने बताया टूटी सुरक्षा दीवार को तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाएगा। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि किस वाहन से यह घटना हुई है। वहीं आरओबी के नीचे दुकानदारों व शहरवासियों का कहना है यदि घटना कहीं दिन में होती को कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। और किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment