एसटीएफ ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस व अवैध हथियारों को रखने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसटीएफ ने कूटचरित फर्जी शस्त्र लाइसेंस व अवैध हथियारों को रखने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल 30 बोर, एक रायफल 315 बोर, 17 कारतूस व कूटरचित लाइसेंस व आधार कार्ड बरामद किया है। बता दें फर्जी लाइसेंस के आधार पर अवैध हथियार रखने के मामले में एसटीएफ ने 4 जून को काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद एसटीएफ द्वारा 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस व बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये हैं। इसी कड़ी में एसटीएफ ने कुंडा कोतवाली क्षेत्रांर्गत सरवरखेड़ा निवासी दानिश उर्फ दानू पुत्र मोहम्मद अलीम उर्फ छुट्टन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक 30 बोर, एक रायफल सेमी ऑटोमैटिक 315 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 07 कारतूस जिन्दा 30 बोर, जनपद शाहजहांपुर से सम्बन्धित कूटरचित लाईसेंस व आरोपी का कूटरचित आधार कार्ड बरामद किया है। एसटीएफ टीम निरीक्षक अरुण कुमार, उनि. सत्येन्द्र गंगोला, हेड कां. सुरेन्द्र सिंह सामन्त, कां. रवि बोरा व काशीपुर पुलिस से उनि. हेम चन्द्र तिवारी, हेड कां. प्रमोद कुमार व महिला कां. वन्दना रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment