दो मासूम बच्चों की डूब कर हुई मौत पर मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए दी चार-चार लाख की आर्थिक सहायता, विधायक ने सोफे चेक

काशीपुर। काशीपुर के पक्का कोर्ट, महादेव कॉलोनी में विगत दिनों हुई अत्यंत दुखद घटना, जिसमें दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी, के संदर्भ में आज पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4-₹4 लाख की आर्थिक सहायता के चेक विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और तहसीलदार पंकज चंदोला ने उनके निवास स्थान पर जाकर प्रदान किए । इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा गया कि प्रदेश के हरदिल अजीज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रत्येक संकट की घड़ी में प्रदेशवासियों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। सरकार का उद्देश्य केवल संवेदना व्यक्त करना ही नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों तक समयबद्ध राहत पहुँचाना भी है। आर्थिक सहायता के चेक प्रदान करते हुए कहा गया कि किसी भी परिवार की अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार दुःख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। वही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर सहायता राशि स्वीकृत कराने एवं पीड़ित परिवारों तक पहुँचाने के लिए एसडीएम काशीपुर तथा तहसीलदार काशीपुर के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त भी किया गया। अंत में दिवंगत दोनों मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्य आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment