काशीपुर पुलिस का बड़ा अभियान, लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों के क्रम में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी काफी समय से न्यायालय में निर्धारित तिथियों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी रम्पुरा कुंडेश्वरी शामिल है, जो वाद संख्या 558/18, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित था। दूसरा आरोपी राम उजागर पुत्र रामधारी निवासी जाटव सभा के पास, टांडा उज्जैन है, जिसके विरुद्ध वाद संख्या 1139/20, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी था। वहीं तीसरा आरोपी मोहम्मद फैजान पुत्र शकील निवासी वार्ड नंबर 23, मोहल्ला अल्ली खां, काशीपुर है, जो एसटी संख्या 0192/25, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के मामले में न्यायालय से फरार चल रहा था। काशीपुर पुलिस ने तीनों वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे सभी फरार आरोपियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि कानून का सम्मान करें, अपराधियों का सहयोग करने के बजाय पुलिस का साथ दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment