विधायक सौरभ बहुगुणा के जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज विधाायक सौरभ बहुगुणा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनोज प्रजापति के आह्वान पर काशी चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 25 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान केक काटकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मदिन मनाया गया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री डॉ- यूनुस चौधरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरपाल छीना, अंकुर प्रजापति, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीवान सैनी, रोविन सिंह, विनीत सिरोही, पवन सैनी, शुभम मेहरा, मनोज सैनी, सचिन सैनी और उदयराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिविर के संयोजक भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराऽंड के प्रदेश मंत्री मनोज प्रजापति रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment