छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने पर दिया जोर

काशीपुर – रामलीला सभागार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशीपुर नगर के स्वयंसेवकों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाने के लिए सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए। समारोह के प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों को योगाभ्यास,आसन समेत विभिन्न शारीरिक गतिविधियां कराईं गई। तत्पश्चात दूसरे सत्र में हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र देवांतक ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने हिंदू समाज के सभी वर्गों को मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया है वह सराहनीय है। हमें अनुशासन के साथ संघ के विचारों को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवेन्द्र रावत ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन काल के कार्यों और उनके मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब धर्म, संस्कृति, समाज संरक्षण और हिंदू राष्ट्र के सर्वांगीण उन्नति के रास्ते बार बार विफल हो रहे थे, हिंदूओं पर अत्याचार चरम सीमा पर थे, विदेशी आक्रमण बढ़ते जा रहे थे। जो सफलता समाज को चाहिए थी वह कहीं दिखाई नहीं दे रही थी। इन सभी प्रयासों की अंतिम सफल परिणिति में शिवाजी महाराज का राज्य भिषेक हुआ। जिनके वीर पराक्रम से हिंदू समाज, हिंदू धर्म संस्कृति तथा राष्ट्र को एक नया पथ मिला। ऐसे वीर शिवाजी के जीवन मूल्यों और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। साथ ही उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में बढ़-चढ़कर संघ कार्यों में गति देने के प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ में किसी व्यक्ति विशेष की महिमा मंडन की पद्धति नहीं है बल्कि व्यक्ति द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों को प्रेरणा स्वरूप अपने जीवन में उतारने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर प्रांतीय सह सम्पर्क प्रमुख डा अक्षय चौहान नैनीताल विभाग सेवा प्रमुख अरविंद राव नगर संघ चालक अमित मित्तल नैनीताल विभाग व्यवस्था प्रमुख अजय अग्रवाल नगर कार्यवाह आदर्श चौधरी महेश चंद्र शर्मा आकाश गर्ग महेश अग्रवाल ईश्वर चन्द्र गुप्ता प्रेम सिंह शशिपाल सिंह कौशलेश गुप्ता लवेन्द्र सिंह यादव पीयूष अग्रवाल समेत स्वंय सेवक मौजूद थे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment