मुख्यमंत्री धामी का विपक्ष पर प्रहार: कहा – देवभूमि में अतिक्रमणकारी, विधर्मी और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे

देहरादून। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सरकार के कड़े निर्णयों से विपक्ष बौखला गया है, लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में अतिक्रमणकारियों, विधर्मियों और घुसपैठियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को वहीं भेजा जाएगा, जहां से वे आए हैं।मदरसों को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी मदरसे की आड़ में आतंक की फैक्ट्री चलाई जाएगी, तो सरकार इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। शिक्षा के नाम पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश हित में कड़े फैसले लेने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर सरकार ने सभी नागरिकों को समान अधिकार और अवसर देने का कार्य किया है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त है और बाबा भीमराव आंबेडकर के संविधानिक प्रावधानों को मानने से इंकार कर रहा है।मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि जब सरकार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करती है और सरकारी भूमि को मुक्त कराती है, तो विपक्ष को क्यों परेशानी होती है? उन्होंने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे को वोट बैंक की राजनीति के नजरिए से देखता है, जबकि सरकार प्रदेश के हित में बिना किसी दबाव के निर्णय ले रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment