काशीपुर। उत्तराखड राज्य स्थापना का रजत जयंती समारोह मंडी समिति काशीपुर में धूम धाम से मनाया गया। रजत जयंती समारोह के साप्ताहिक कार्यक्रमो के तहत बीती 4 नवम्बर को मंडी समिति द्वारा मंडी स्थल में वृक्षारोपण किया गया। 5 नवम्बर को मंडी क्षेत्रन्तर्गत चिकित्सालयों में फल वितरण, 7 नवम्बर को मंडी समिति के निरीक्षण भवन में निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन व 8 नवम्बर को मंडी समिति स्थल में स्वच्छता दिवस मनाया गया जिसमें मंडी समिति के समस्त कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आज मंडी समिति कार्यालय में प्रगतिशील किसान अरुण कुमार शर्मा (किसान विकास क्लब के अध्यक्ष) एवं लक्ष्मी कान्त शर्मा तथा उपेन्द्र कुमार शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष मंडी समिति जसपुर) को स्मृति चिन्ह तथा शाल उढ़ाकर सम्मानि किया गया। इस अवसर पर ई-नाम परियोजना के अंतर्गत सर्वाधिक उत्पाद बेचने वाले किसान रामपाल सिंह तथा ई-नाम पोर्टल पर व्यापार करने वाले व्यापारी श्री हिमांशु विश्नोई (मै- विश्नोई ट्रेडर्स) को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर प्रभारी मंडी सचिव योगेश तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरूण शर्मा द्वारा 25वीं जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किये गए। उनके द्वारा कहा गया उत्तराखड राज्य स्थापना कई साहसी युवाओं एवं मात शक्ति के बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई है जिनको हम श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं तथा प्रभु से कामना करता हूं कि हम सब मिलकर उन्नति के क्षेत्र में उत्तराखड को देश का सर्व श्रेष्ठ राज्य बनाएं। कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित किसान, सम्मानित आढ़ती एवं मंडी समिति के कर्मचारी गजानन्द आर्य, महेंद्र सिंह नपलच्याल, नवनीत सिंह, प्रकाश राम, चन्द्र प्रकाश चौधरी आदि उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
