पानी की निकासी न होने के कारण नाले का पानी सड़क पर फैलने से लोगों को हो रही परेशानी

काशीपुर। नगर के गैंग बाबा रोड से गुरुद्वारा रोड पर नाला तो बना दिया, लेकिन आगे पानी की निकासी न होने के कारण नाले का पानी सड़क पर फैलने लगा है। सड़क पर बहते पानी के कारण जहां पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दोपहिया वाहन चालक पर पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं इस सड़क से स्कूली बच्चे समेत श्रद्धालु गुरूनानक कॉलेज समेत उदयराज कॉलेज, गुरूद्वारा व नागनाथ मंदिर व गंगे बाबा मंदिर में मत्था टेकने जाते हैं। जिस कारण स्कूली बच्चों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बाते दें नगर निगम द्वारा श्मशान घाट से गुरुद्वारा रोड पर चाचा की बगिया के मोड़ से अंग्रेजी शराब की दुकान तक नाला निर्माण कराया गया था, लेकिन इस नाले से आगे को पानी निकासी नहीं होने से नाले का गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है, गंदगी भरे पानी में पैदल लोगों का चलना दूभर हो गया है। वहीं दोपहिया वाहन चालक सड़क पर फैले पानी में गिरकर चोटिल हो रहे है तो वहीं भारी वाहनों की आवाजाही से जगह जगह सड़क उऽड़नी शुरू हो गई है। जबकि इस सड़क से लगभग सभी अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क पर भरे पानी की निकासी की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment