ग्राम गढ़ी इंद्रजीत में आपका विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। ग्राम गड़ी इंद्रजीत में आपका विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले क्षेत्र की जनता ने उनके ग्राम क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का धन्यवाद किया और कुछ दिक्कतों के बारे में भी विधायक को अवगत कराया। इसके बाद विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने जनता को सभी समस्याओं को जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। इसी बीच ग्राम भोगपुर,…

नगर क्षेत्र के विद्यालय में निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित एक स्कूल में आज सरवोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सहयोग से आयोजित निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप संपन्न हो गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल मेंटर्स श्रीमती उमा वात्सल्य एवं विनोद वात्सल्य द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस स्वास्थ्य शिविर में 400 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में आम जनता, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच सुविधाएं प्रदान…

मंडी चौकी पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित मंडी चौकी पर पुलिस द्वारा देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों के मौके पर नगद चालान किए गए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, दस्तावेजों के अभाव और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने सभी दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी। इस मौके पर मौजूद उप निरीक्षक दीपक चौहान ने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते…

विजय दिवस पर शौर्य को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

विजय दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित गांधी पार्क के युद्ध स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किया और राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस गरिमामय कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजान दास, कैंट विधायक सविता कपूर के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सैन्य परिवार और नागरिक मौजूद रहे। श्रद्धांजलि समारोह के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिकों का…

नगर निगम का नालों के ऊपर स्लैब पर चला पीला पंजा

काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने स्वच्छता अभियान के तहत नालों से अतिक्रमण को ध्वस्त किया और बंद नालों को जेसीबी की मदद से खुलवाया।नगर निगम के नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट व मेयर दीपक बाली निर्देशन में सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने मानपुर पर नालों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। सफाई निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि मानपुर रोड पर दोनों ओर नालों के ऊपर लगभग बीस-बीस फीट लंबी भारी स्लैब को हटाया गया। स्लैब हटाते ही उसके नीचे अवैध रूप से डाले गए सीवर पाइप सामने आ…

स्कार्पियो चालक ने ई रिक्शा को उड़ाया ई रिक्शा चालक की मौत

काशीपुर। आवास विकास के पास बीती शाम एक तेज रफ्रतार स्कॉर्पियो ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इसमें ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। कार एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। टक्कर के बाद घायल ई-रिक्शा चालक को कार से राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ई-रिक्शा चालक की पहचान लक्ष्मण (46) पुत्र लेखराज निवासी मोहल्ला मझरा के रूप में की। वहीं…

विवेचना अधिकारी ने आरोपी को लाभ पहुंचाने के इरादे से पीड़िता को नाबालिक की जगह बालिक दिखाया

काशीपुर। बलात्कार के एक मामले में विवेचना अधिकारी ने आरोपी को लाभ पहुंचाने के इरादे से पीड़िता को नाबालिक की जगह बालिक दिखाकर न्यायालय को गुमराह किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बतादें कि आईटीआई क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने 10 दिसंबर 2019 को आईटीआई थाना पुलिस में अपने साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी दीपक सागर पुत्र राजेश कुमार, उसकी बहन व कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराते समय पीड़िता ने स्वयं…

अटल के विचार और मोदी का नेतृत्व भारत को आत्मनिर्भर बना रहा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मदनपल्ले (आंध्र प्रदेश)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और उनकी सुशासन की सोच आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनने की दिशा दिखा रही है। उन्होंने यह बात आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के मदनपल्ले में आयोजित अटल–मोदी सुशासन यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अन्नमय्या सर्कल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने…

आधुनिक युद्ध अब सिर्फ मोर्चे तक सीमित नहीं: आईएमए पासिंग आउट परेड में बोले थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की 157वीं पासिंग आउट परेड के अवसर पर शनिवार को ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर से थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भविष्य के युद्ध स्वरूप और सेना की बदलती भूमिका पर गहन विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध अब केवल सैन्य मोर्चों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें तकनीकी, कूटनीतिक और सामाजिक आयाम भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। ऐसे समय में भारतीय सेना निरंतर आधुनिकीकरण और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ रही है, और…

लैंड जिहाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं, अवैध कब्जों को मिट्टी में मिलाएंगे

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लेटीबूंगा स्थित हिमगिरि स्टेडियम में 123 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से कुल 17 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े, जहां स्थानीय जनता ने युवा मुख्यमंत्री का भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के…