चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पंजाब के होशियारपुर जिले के ग्रामीण-मुकेरियां क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धामी सबसे पहले गढ़दीवाला में जनसभा करेंगे। इसके बाद दोपहर में दसूआ के सामने कैंब्रिज स्कूल क्षेत्र में तथा शाम को नंगल बिहाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 6 बजे देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लौटेंगे।पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और भाजपा ने राज्य में संगठनात्मक गतिविधियां तथा जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा…
Day: September 26, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों और संबंधित विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से भी मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी…
उत्तराखंड चुनाव से पहले सीएम धामी का बड़ा बयान: ‘भाजपा रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी’
हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी और चुनाव में जनता उसी के आधार पर अपना फैसला करेगी। हल्द्वानी में एक निजी संस्थान के कार्यक्रम में जाते समय पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले सामने आ रहे विभिन्न सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि सर्वे आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी चुनाव होना बाकी…
