:देहरादून में स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार बढ़ रही उपभोक्ता शिकायतों के बीच उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। 22 नवंबर 2025 को प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया गया, जिसके बाद स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि जब तक स्मार्ट मीटरों से जुड़ी हर शिकायत का पूर्ण निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक प्रदेश में किसी भी…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
सीएम धामी को 16 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया, जनसभा में नकल विरोधी कानून से लेकर डेमोग्राफी सुरक्षा तक सरकार की कड़ाई पर जोर
कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री और संयोजक गीता राम गौड़ ने क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर तैयार 16 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों की गंभीरता से समीक्षा की जाएगी और सरकार हर बिंदु पर सकारात्मक तथा ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक, निर्णायक और जनहितकारी फैसले ले रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में देश…
क्षतिग्रस्त पुलिया को आतिशीघ्र बनाने की मांग
काशीपुर। रामनगर रोड निकट चुंगी तिराहा बस अड्डे की पुलिया क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना का कारण बनती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया ओवरलोडिंग डंपरों के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यह पुलिया जो रामनगर रोड से सीधी काशीपुर रोड को जोड़ती है पुलिया की मिट्टी धस गई है। जिसके कारण आवागमन में दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसीलिए स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस पुलिया को शीघ्र दुरुस्त किया जाए जिससे भविष्य में…
बिना लाइसेंस हुक्का बार चलाने के एवज में पुलिस ने की चालानी कार्रवाई
काशीपुर। बिना लाइसेंस के फ्रलेवर वाला हुक्का बार चलाने की सूचना पर पुलिस ने बीती देर सांय मौहल्ला अल्लीखां स्थित हौज वाली मस्जिद के पास उपसरपंच चाय की दुकान पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को यहां दुकान के ऊपर वाले कमरे में 7 लोग हुक्का पीते मिले। पुलिस ने मौके से पांच हुक्के कब्जे में लेते हुए उक्त सातों लोगों का पुलिस एक्ट में 500-500 रूपये के चालान किया जबकि दुकान मालिक का 10 हजार रूपये का कोर्ट चालान किया। पुलिस की इस कार्यवाही से वहां लोगों का हुजुम इकट्ठा…
रूठे हुए वरिष्ठ कांग्रेसियों को मनाने में लगी हुई है-अलका पाल
काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल के काशीपुर महानगर अध्यक्ष बनने के बाद उपजे विरोध के स्वर अब धीरे-धीरे थमते दिखाई दे रहे हैं। अलका पाल ने महानगर अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठों के घर-घर पहुंच रूठे हुए को मनाने की कवायद तेज कर दी है। जिसमें वह काफी हद तक सफल भी होती दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्हें कई जो पूर्व में विरोध के स्वर अलाप रहे थे अब उनका आशीर्वाद भी मिलता दिखाई दे रहा है। बीते दिनों अलका पाल ने मनोज अग्रवाल, संदीप सहगल,…
15 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
काशीपुर। नवचेतना भवन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला शाखा इकाई के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केवीएस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल समेत मंचासीन अतिथियों का फूल मालाओं और बुके भेंटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एक्यूप्रेशर संस्थान से आए संस्थान निदेशक डा एपी -चंद्रवंशी ने बताया कि आज दुनिया भर में एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति द्वारा शरीर के विशिष्ट बिंदुओं पर दबाव डाल कर…
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर उदयराज स्कूल के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मानवता और नैतिक उदारता के प्रतीक गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी दिवस पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए नगर वासियों को उनके त्याग और बलिदान का संदेश दिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य मेजर मुनीशकांत शर्मा ने गुरु तेग बहादुर का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान नारा लगाते हुए किया। प्रभात फेरी नागनाथ मंदिर, मोहल्ला पक्काकोट, कानूनगोयान, लाहौरियान डाक्टर लाइन कटोरताल से…
मंडल महामंत्री बनने पर दिनेश नेगी ने जिला महामंत्री का लिया आशीर्वाद
काशीपुर। मंडल महामंत्री के पद पर संगठन के द्वारा नई जिम्मेदारी मिलने पर आज दिनेश नेगी ने वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री सुशील शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दिनेश नेगी ने भाजपा के प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार…
नेटबॉल के लिए जिला स्तरीय बालक-बालिकाओं का चयन
काशीपुर। नेटबॉल एसोसिएशन उधमसिंह नगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय बालक-बालिकाओं का चयन किया गया। जिसमें 32 बालक एवं 21 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। नेटबॉल में कैंप के लिए चयनित बालक एवं बालिकाओं को पांच दिवसीय कैंप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कैंप औरिशन स्कूल ढकिया में चलेगा। इस कैंप के लिए बालक वर्ग में तोहित सैफी, अर्शदीप सिंह, सावेद आलम, हरमन सिंह लूथरा, वरदान भारद्वाज, आदिल अहमद, प्रयागराज, वेदांक अर्जुन, दिव्यांश नेगी, प्रथम चौहान, प्रियांशु प्रयाक शर्मा, अनुज यादव, हर्ष यादव, विक्रांत, राजीव शंकर तिवारी एवं बालिका वर्ग में…
नोएडा में प्रदूषण चरम पर, सेक्टर-168 में कूड़े में लगी आग से AQI 700 पार
नोएडा में रविवार को प्रदूषण की मोटी धुंध छाई रही और शहर की एयर क्वालिटी गंभीर स्थिति में पहुंच गई, जहां नोएडा का AQI 418 और ग्रेटर नोएडा का 401 रिकॉर्ड किया गया, जबकि सेक्टर-168 में हालात बेहद खतरनाक रहे क्योंकि सनवर्ल्ड एरिस्टा के पास डंपिंग यार्ड में पिछले एक हफ्ते से कूड़े के ढेर में लगातार आग लगाई जा रही है, जिससे यहां AQI 712 से भी ऊपर चला गया और लोगों को घर से निकलने से पहले हवा की गुणवत्ता चेक करनी पड़ रही है। लगातार उठते धुएं…
