हर्षिल घाटी में मौसम बिगड़ा, राहत सामग्री लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर लौटे; धराली आपदा में लापता लोगों की खोज जारी

उत्तरकाशी। धराली आपदा का आज नौवां दिन है और अब तक 68 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो चुकी है। लापता लोगों की तलाश के लिए चौतरफा प्रयास जारी हैं, लेकिन हर्षिल घाटी में खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। बुधवार को आपदा राहत सामग्री लेकर जा रहे एमआई-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर को खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।खीरगंगा का जलस्तर बढ़ने से संपर्क पुलिया बह गई है, जिससे कई स्थानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।…

उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण पर कानून और सख्त, अब 14 साल तक की सजा; धामी कैबिनेट के 16 बड़े फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 16 अहम फैसले लिए गए। बैठक में शहरी विकास, परिवहन, शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।सबसे बड़ा निर्णय जबरन धर्मांतरण को लेकर लिया गया। धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन करते हुए इसे और सख्त बनाया गया है। अब गैंगस्टर एक्ट जैसे कठोर प्रावधान लागू होंगे और दोषी को 14 साल तक की सजा हो सकेगी।बैठक में लिए गए अन्य प्रमुख निर्णय—1. जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून – धार्मिक स्वतंत्रता कानून में संशोधन,…

भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में काशीपुर में निकली तिरंगा यात्रा

काशीपुर। आज भाजपा के काशीपुर नगर मंडल के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े जयघोष लगाए। दरअसल आजादी की वर्षगांठ से दो दिन पूर्व काशीपुर में आज मोहल्ला किला से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा किला बाज़ार से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई। इस दौरान शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र…

हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली ने पूरे काशीपुर शहर का माहौल बदल दिया

काशीपुर/ उत्तराखंड। ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली ने पूरे काशीपुर शहर का माहौल बदल दिया। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत एस. यू. इंटर कॉलेज काशीपुर में इस भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, कॉलेज स्टाफ और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत मुख्य बाजार, महेशपुरा चौराहा, पंजाबी सराय, अल्ली खां चौक, हज़रत नगर होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में तिरंगों की लहर और देशभक्ति के नारों की गूंज ने माहौल को जोश और गर्व…

मुख्य सेवक सदन पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, आईटी सेवाओं की नई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन पहुंचे, जहां उन्होंने आईटी सेवाओं से जुड़ी विभिन्न नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आम जनता की सुविधा के लिए प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर दिया।

14 अगस्त को काशीपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

काशीपुर। 14 अगस्त, 2025  ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को  सम्मानित  करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद (नैनीताल-उधमसिंहनगर) अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे। यहां नगर निगम सभागार में विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने पत्रकार…

सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगला तराई स्थित अपने निजी आवास और लोहियाहेड कैंप कार्यालय में आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।जनसंपर्क कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोहियाहेड स्थित हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, काशीपुर मेयर दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, प्रताप बिष्ट, राजेश शुक्ला, रणजीत सिंह…

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, अगले सात दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’, देहरादून में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सात दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में ‘भारी से बहुत भारी वर्षा’ की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को कुछ स्थानों पर ‘अत्यधिक भारी बारिश’ भी हो सकती है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया गया है।भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी और ‘रेड अलर्ट’ जारी होने के बाद राज्य के कई जिलों में एहतियातन…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई व लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नगला तराई स्थित अपने निजी आवास एवं लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री लोहियाहेड स्थित हेलीपेड से देहरादून के लिए रवाना हुए।इस अवसर पर खटीमा नगर पालिका अध्यक्ष रमेश…

आपदा संवेदनशील क्षेत्रों में सभी तरह का निर्माण कार्य होगा प्रतिबंधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूस्खलन, हिमस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों की तुरंत पहचान की जाए।सीएम ने साफ कहा कि इन चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में नई बसावट या किसी भी तरह का सरकारी व निजी निर्माण कार्य अनुमति के बिना नहीं होगा।नदियों और जल स्रोतों के किनारे निर्माण पर रोकमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक जल स्रोतों,…