उत्तराखंड की बेटियों को मिलेगा शेफ बनने का मौका, सरकार देगी स्कॉलरशिप और फेलोशिप

उत्तराखंड सरकार राज्य की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और अहम पहल करने जा रही है। अब बेटियों को शेफ (होटल मैनेजमेंट) की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप दी जाएगी।इसकी घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित श्रीअन्न आधारित ‘शेफ संवाद’ कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से की।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेटियों को होटल मैनेजमेंट, कुकरी आर्ट्स और शेफ से जुड़ी प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग देगी, ताकि वे इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर देश और विदेश में…

श्री बालाजी पावन धाम मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली

काशीपुर। मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 26वां वार्षिकोत्सव इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रातःकाल मंदिर परिसर से भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभातफेरी में भारी संख्या में शामिल श्रृद्धालु जन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और बालाजी महाराज का पावन जयघोष करते हुए मंगलवार, 20 जनवरी को निकाली जाने वाली श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्र में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान भक्तजनों से कर रहे हैं। उल्लेऽनीय है कि श्री बालाजी पावन…

भगवान श्री गणेश प्रतिमा का 26वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

काशीपुर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सिद्धिविनायक भगवान श्री गणेश प्रतिमा का 26वां वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। हवन-पूजन पं- दयाशंकर जोशी द्वारा सम्पन्न कराया गया। हवन-पूजन के पश्चात् प्रसाद बांटा गया।इस दौरान रघुनाथ अरोरा, सोनू अरोरा, राहुल रस्तोगी, मनीष अरोरा, रवि सारस्वत, दिनेश शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय ठेकेदार, शंकर लाल माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, अंशुल रस्तोगी, मदन लाल,कौशल सारस्वत, प्रियांक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, नन्हें, यस रस्तोगी, मयंक सारस्वत, दिनेश शर्मा,पंडित कुलदीप, विजय रस्तोगी, सुरेन्द्र कपूर,अंकुर अग्रवाल,…

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

काशीपुर। 36वें सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत आज यातायात पुलिस एवं सीपीयू टीम द्वारा एमपी चौक, स्टेडियम तिराहा एवं टांडा तिराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर लगाए गए तथा आम जनता को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस टीम द्वारा अन्य राज्यों से आ रही बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों एवं चालकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बड़े मालवाहक वाहनों पर रिफ्रलेक्टर लगाए गए, ताकि रात्रि के…

निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ मेयर ने स्थलीय निरीक्षण किया

काशीपुर। नगर क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से चलाने वाले मेयर दीपक बाली ने गंगे बाबा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मेयर दीपक बाली ने दो टूक कहा कि काशीपुर के विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काशीपुर को अब…

किसानो और आवास विकास के लोगों ने महापौर दीपक बाली को दिए ज्ञापन

काशीपुर। आज यहां आवास विकास के दर्जनों स्त्री पुरुषों ने कोयले व सीमेंट की रैक उतारे जाने से हो रहे प्रदूषण के संबंध में तथा क्षेत्र के 18 ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में आए दर्जनों किसानों ने महापौर दीपक बाली को मुख्यमंत्री के नाम धान की फसल उगाने के संबंध में स्वीकृति देने हेतु ज्ञापन सोंपे। दोनों ही ज्ञापनों को महापौर ने मुख्यमंत्री से समस्याओं का निराकरण करने का निवेदन करते हुए उन्हें प्रेषित कर दिया। वार्ड नंबर 17 के दर्जनों स्त्री पुरुष पार्षद पुष्कर बिष्ट के नेतृत्व में नगर…

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई सचिवों के विभाग बदले, 11 पीसीएस अफसरों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किए हैं। प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम का कार्यभार हल्का करते हुए उनसे आवास, मुख्य प्रशासक आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी हटा दी गई है। फिलहाल उन्हें कोई नया विभाग नहीं सौंपा गया है। वहीं, सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली से पेयजल विभाग हटाकर यह जिम्मेदारी रणवीर सिंह चौहान को सौंपी गई है। रणवीर सिंह चौहान से राज्य संपत्ति और आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस ले लिया गया है।सरकार ने सचिव…

उत्तराखंड में बिना कागजात वाहन चलाना पड़ेगा भारी, 19 जनवरी से लागू होगी ई-डिटेक्शन प्रणाली, सीमा में घुसते ही कटेगा चालान

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों और प्रदेश में वाहन चलाने वाले स्थानीय लोगों के लिए परिवहन विभाग ने सख्त व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। 19 जनवरी से प्रदेश में ई-डिटेक्शन प्रणाली लागू की जा रही है, जिसके तहत बिना वैध बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट या रोड टैक्स वाले वाहनों का स्वतः ई-चालान किया जाएगा। इस प्रणाली के अंतर्गत राज्य के सात प्रमुख टोल प्लाजा से वाहनों की ई-निगरानी की जाएगी और उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करते ही वाहन के दस्तावेजों की…

शांतिकुंज में अखंड ज्योति व माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ, सीएम धामी बोले—मोदी नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक गौरव की ओर लौटा

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में अखंड ज्योति और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह का भव्य शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वज वंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक चेतना और गौरव को पुनर्स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि कभी गुलामी की मानसिकता से जूझ रहा देश आज अपनी सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों और परंपराओं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास को दी रफ्तार, प्रदेशभर में 183.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बुनियादी ढांचे और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के लिए कुल 183.71 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से प्रदेश में सड़कों के निर्माण व मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, आवासीय सुविधाएं, पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय हस्तांतरण और आपदा राहत से जुड़े अहम कार्य किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाना है।मुख्यमंत्री ने 12 वर्ष बाद आयोजित होने…