काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र का रोडवेज बस अड्डे का पूर्व मुख्यमंत्री स्व- नारायण दत्त तिवारी ने शुभारंभ किया था, आज आज यह रोडवेज बस अड्डा अपनी जर्जर हालत और उपेक्षा की वजह से लोगों के लिए परेशानी का केंद्र बन चुका है। कभी जहां से बड़े-बड़े शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध रहती थीं, वही परिसर आज वीरान व बदहाल दिखाई देता है। बड़े प्रांगण और केंद्रीय स्थान पर होने के बावजूद बस अड्डे की स्थिति चिंताजनक है। पूरे परिसर में टूटी-फूटी दीवारें, कूड़े के ढेर, गंदा पानी और…
Category: अन्य ख़बरें
अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
काशीपुर। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 18-13 किग्रा- अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नौगजा मजार के पास से बाइक पर सवार जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन निवासी जीवन कुमार पुत्र मोहन लाल सिंह, धीरज पुत्र चेतराम व हनुमान मन्दिर के पास, महेशपुरा निवासी कुनाल पाण्डे पुत्र उमाशंकर पाण्डे को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से एक कट्टे में भरा 18-13 किग्रा-…
विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज
काशीपुर। शातिर लोगों नेविदेश भेजने के नाम पर -अलग अलग मामलों में दो युवकों से लाखो रूपये की धोखाधड़ी कर डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्राम जोगीपुरा तहसील बाजपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खुशदीप सिंह जिसकी कलश मण्डप रोड, मैदा मिल गली में दुकान है तथा पूर्व में खुशदीप सिंह बाजपुर दौराहा से रूद्रपुर रोड़ आरसल-पारसल फार्म बाजपुर में रहकर बड़े पैमाने पर ठगी का कार्य कर चुका है…
रुद्रप्रयाग में नाबालिग युवक का विवाह वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन ने रुकवाया, परिवारों को बाल विवाह कानून पर किया जागरूक
रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के धारकोट गांव में एक नाबालिग युवक का विवाह होने से ठीक पहले ही प्रशासनिक टीम ने हस्तक्षेप कर शादी रुकवा दी। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय बालक का विवाह अगस्त्यमुनि ब्लॉक के नजदीकी ग्रामसभा की 22 वर्षीय बालिग युवती से तय किया गया था। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के चलते परिवारों ने शादी की सहमति दे दी थी, लेकिन लड़का नाबालिग होने के कारण यह विवाह कानूनन अवैध था। मामले की सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के…
कुमाऊं दौरे पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान: देवभूमि की बदलती डेमोग्राफी पर गंभीर चिंता, ‘सांस्कृतिक विरासत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’ कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी और काठगोदाम में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान देवभूमि उत्तराखंड की बदलती डेमोग्राफी पर गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, पहचान और सामाजिक संरचना पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी और सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि राज्य के…
उत्तराखंड में जेल कर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना बढ़ोतरी, गृह विभाग ने सीएम स्वीकृति के बाद जारी किए आदेश
उत्तराखंड सरकार ने जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा राहतात्मक लाभ देते हुए उनके वर्दी धुलाई भत्ते में 15 गुना तक की महत्वपूर्ण बढ़ोतरी कर दी है। नए आदेशों के मुताबिक अब उप कारापाल से लेकर डीआईजी जेल तक के अधिकारियों को पहले मिलने वाले 20 रुपये प्रतिमाह के स्थान पर 300 रुपये प्रतिमाह वर्दी धुलाई भत्ता मिलेगा, जबकि बंदी रक्षकों का भत्ता 15 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। प्रभारी डीआईजी जेल मनोज कुमार आर्य ने बताया कि इस बढ़ोतरी का प्रस्ताव…
नगर निगम में किया अतिक्रमण करने वाले 12 प्रतिष्ठानों का नगर निगम में किया अतिक्रमण करने वाले 12 प्रतिष्ठानों का चालान
काशीपुर। नगर निगम ने मुख्य बाजार में सफाई व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 12 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई कर 7500 रुपये जुर्माना वसूल किया। आज नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में नगर टीम ने मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के आसपास गंदगी, कचरा फैलाने व नालियों के ऊपर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले करीब 12 प्रतिष्ठानों का चलाना किया गया। इस दौरान टीम ने व्यापारियों…
बार एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा अधिवक्ता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सीनियर एडवोकेट शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व राष्ट्रपति डॉ- राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस जयंती और अधिवक्ता दिवस के अवसर पर हम सब अधिवक्ता संकल्प लें कि हम हमेशा समाज की भलाई और न्याय के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनूप शर्मा ने, जबकि संचालन उपसचिव सूरज कुमार ने किया। कार्यक्रम में उमेश जोशी, वीरेंद्र…
विधायक ने किया 200 मीटर टाइल्स मार्ग का शिलान्यास
काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कृष्णा कॉलोनी में 36 लाख की लागत से बनने वाली 200 मीटर टाइल्स मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जनवरी अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। जल्द ही इससे जुड़े संपर्क मार्गों का भी निर्माण करवाया जाएगा। पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि इस सड़क के बनने से कॉलोनीवासियों की जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। वहां पर वार्ड सदस्य व अन्य लाेग मौजूद रहे।
शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
काशीपुर। साकेत नगर शिव मंदिर में आज भव्य शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातः ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयघोष के बीच पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर प्रांगण में शिव परिवार, नंदी महाराज, हनुमान जी सहित अन्य देव प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान से की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा हवन अनुष्ठान संपन्न कराया गया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने को…
