प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के प्रदेश सचिव रवि पपने के दो हमलावर पुलिस गिरफ्त में, तीसरा फरार

काशीपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल में प्रदेश सचिव व कुमाऊं संयोजक पर हुए हमले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्रतार करने में सफलता पायी है। जबकि हमले का एक और आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्रत से बाहर है। गिरफ्रतार आरोपी अयान शेख शातिर व आपराधिक किस्म का है जिसके ऊपर पूर्व में लूट,चोरी व मारपीट आदि के 12 मुकदमें दर्ज है। आज आईटीआई थाने में घटना का खुलासा करते हुए सीओ दीपक कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की देर रात घर जाते समय सैनिक…

नेपाली नागरिकों को बंधक बनाकर रखने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्रतार

काशीपुर। दो दर्जन से अधिक नेपाली नागरिकों को बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस ने थाने में बुलाकर पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्रतार किया है। आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने पहले सभी नागरिकों को रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चार महीने इसके बाद दो महीने से काशीपुर में बंधक बनाकर रखा था। आरोपी बंधकों को बेहद कम खाना देते थे। वृहस्पतिवार को नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत कर बताया कि…

गैरसैंण से ऐतिहासिक घोषणा: उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य जिसने लागू की योग नीति

गैरसैंण, 21 जून 2025 — 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भारत की पहली योग नीति की घोषणा की। इस अवसर पर देश-विदेश से आए गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नीति का उद्देश्य उत्तराखंड को वैश्विक योग और वेलनेस राजधानी बनाना है।मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नीति के तहत योग और वेलनेस सेंटर खोलने के लिए 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी और योग, ध्यान तथा प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े अनुसंधान…

नगर निगम ने की अतिक्रमणकारियो पर कार्रवाई

काशीपुर। शहर में बढ़ रहे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने अभियान चलाकर 15 अतिक्रमणकारियों के चालान किए। निगम के सहायक नगर आयुक्त संजय कापड़ी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इस दौरान टीम ने महाराणा प्रताप चौक से रतन सिनेमा रोड, किला रोड व पोस्टऑफिस रोड तक अभियान चलाया। इन मार्गों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क तक सजा रखा था। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। बहुत से…

काशीपुर में नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर रविंद्र सिंह बिष्ट की तैनाती

काशीपुर। नगर निगम में लगभग तीन महीने से रिक्त नगर आयुक्त के पद पर ऊधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर रहे रविंद्र सिंह बिष्ट की तैनाती की गई है। उत्तराखड शासन कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1 ने बीती 19 जून को रविंद्र सिंह बिष्ट डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर का स्थानांतरण नगर आयुक्त के पद पर नगर निगम काशीपुर में कर दिया है। श्री बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों…

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। नगर के विभिन्न संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिविरों मैं भाग लिया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा महापौर दीपक वाली योग शिविर में मुख्य अतिथि तो दूसरे में अति विशिष्ट अतिथि रहे। इन योग शिविरों में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता ने भाग लिया। योग के महत्व और भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य देन को लेकर सभी में व्यापक उत्साह देखने को मिला। पहला आयोजन केवीएस प्रीमियर ग्रुप एवं महिला पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य…

सड़क हादसे में खनन व्यावसायिक समेत दो की मौत, नगर क्षेत्र में शोक की लहर

काशीपुर। उत्तर प्रदेश क्षेत्र हाईवे पर एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। देर रात यहां सरकारी अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हल्दुआ रामनगर निवासी खनन व्यवसायी दिलबाग सिंह पुरेवाल (55) शुक्रवार देर रात कार में अपने दोस्त जस्सा सिंह के साथ किसी काम से रुद्रपुर गए थे। देर रात लौटते समय सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र नेशनल हाईवे स्थित ढिल्लों ढाबा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। हादसे में टक्कर के बाद ट्रॉली…

यूसीसी लागू कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता पर चोट कर रही सरकार : अलका पाल

काशीपुर : पीसीसी सदस्य एवं तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अलका पाल ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने यूसीसी लागू कर प्रदेश की गौरवशाली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के ताने-बाने को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय मात्र केंद्र के आकाओं को खुश करने के लिए लिया गया है, जो देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक संरचना को तोड़ने वाला है।वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि सरकार ने कानून के माध्यम से ‘लिव-इन रिलेशनशिप’…

गैरसैंण से वैश्विक योग संदेश: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CM धामी ने लॉन्च की उत्तराखंड की पहली योग नीति, 800 से अधिक लोगों संग किया सामूहिक योग

गैरसैंण (उत्तराखंड): 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड में शहर से लेकर गांव-गांव तक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां 800 से अधिक लोगों ने सामूहिक योग किया। पारंपरिक स्वागत के बीच मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण से राज्य की नई योग नीति का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, योग गुरु…

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी: उत्तराखंड के 12 जिलों में दो चरणों में होंगे चुनाव, 66,418 पदों के लिए 15 जुलाई तक चलेगी मतदान प्रक्रिया, 19 जुलाई को एक साथ होगी मतगणना

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में यह चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, 25 जून से 28 जून 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच और 2 जुलाई को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पंचायती राज सचिव की ओर से…