कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

काशीपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक राज्य सभा सांसद एवं कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने वृहस्पतिवार को गांधी आश्रम रोड स्थित कांग्रेस के नव चेतना भवन में उत्तराखंड प्रदेश में दैवीय आपदा से हुए नुकसान, 80 लोगों की मृत्यु व 100 से ज्यादा लापता लोगों के परिवार के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व संसदीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी ने अंदरूनी…

करनाल में महापौर दीपक बाली ने ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 53वीं वार्षिक बैठक में प्रतिभाग किया

काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने हरियाणा के करनाल में केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की 53वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक में प्रतिभाग किया। इस राष्ट्रीय बैठक में 21 से अधिक राज्यों के महापौर शामिल हुए और अपने-अपने नगरों में किए जा रहे सफल नवाचारों एवं विकास कार्यों को साझा कर अन्य शहरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया।महापौर दीपक बाली ने काशीपुर लौटकर जानकारी दी कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न नगरों के बीच आपसी समन्वय स्थापित…

महापौर दीपक बाली का बड़ा एक्शन : टूटी सर्विस रोड और जाम नालों पर एनएच व पीडब्ल्यूडी को लिखा पत्र, तत्काल कार्रवाई की मांग

काशीपुर। नगर में जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर महापौर दीपक बाली ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के हल्द्वानी कार्यालय और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) काशीपुर को पत्र लिखकर फ्लाईओवर के दोनों ओर टूटी सर्विस रोड की मरम्मत और जाम पड़े नालों के निर्माण व सफाई पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।महापौर बाली ने पत्र में स्पष्ट किया कि काशीपुर के मुख्य चौराहे पर बने फ्लाईओवर की सर्विस रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां रोजाना छोटे-बड़े हादसों का खतरा बना रहता…

महिला सुरक्षा पर जारी निजी सर्वे रिपोर्ट का देहरादून पुलिस ने किया खंडन, एनसीआरबी व पुलिस डेटा के आधार पर शहर को बताया सुरक्षित

देहरादून। हाल ही में एक निजी डेटा साइंस कम्पनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा जारी की गई “NARI–2025” शीर्षक वाली सर्वे रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल बताया गया है, को लेकर अब विवाद गहरा गया है। देहरादून पुलिस ने इस सर्वे रिपोर्ट का खंडन करते हुए इसे तथ्यों पर आधारित न मानते हुए निराधार बताया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर स्पष्ट किया कि उक्त रिपोर्ट किसी भी सरकारी अथवा अधिकृत संस्था द्वारा नहीं कराई गई, बल्कि यह एक निजी कम्पनी…

अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाने से उत्तराखण्ड के उद्योगों पर संकट, के.जी.सी.सी.आई. अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने जताई गहरी चिंता

काशीपुर। कुमाऊँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज (के.जी.सी.सी.आई.) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अमेरिका द्वारा भारत से निर्यात हो रही अधिकतर वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का एकतरफा शुल्क (टैरिफ) लगाए जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से उत्तराखण्ड की निर्यातक औद्योगिक इकाइयों के कारोबार पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में कमी आने के साथ-साथ रोजगार और आर्थिक विकास पर भी नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।इस गंभीर मुद्दे पर शासन स्तर पर हुई बैठक में सिडकुल…

मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी : मुख्यमंत्री धामी ने किया शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित, कहा – शहीदों का बलिदान ही उत्तराखंड राज्य निर्माण की नींव बना

मसूरीl मसूरी गोलीकांड की आज 31वीं बरसी पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को मसूरी में भावुक माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मसूरी पहुंचे और मालरोड स्थित शहीद स्थल पर राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए छह आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंदोलनकारी, शहीद परिवारजन और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।गौरतलब है कि 2 सितंबर 1994 को उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर निकाली गई रैली के दौरान पुलिस ने आंदोलनकारियों पर बर्बरता पूर्वक…

उत्तराखंड की 13 बेटियों को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान, 4 सितंबर को देहरादून में होगा राज्य स्तरीय समारोह

देहरादून, 2 सितंबर 2025: उत्तराखंड की 13 होनहार और साहसी महिलाओं को इस वर्ष के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी दी कि यह राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 4 सितंबर को देहरादून में आयोजित किया जाएगा।तीलू रौतेली पुरस्कार हर साल उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण या अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। इस बार भी प्रदेशभर से विभिन्न जिलों की…

काठगोदाम और लालकुआं से चलेंगी 11 नई ट्रेनें, वंदे भारत से जुड़ेगा कुमाऊं — दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार समेत कई शहर होंगे सीधी पहुंच में

काठगोदाम/लालकुआं कुमाऊं और तराई क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे एक बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। काठगोदाम और लालकुआं से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए 11 जोड़ी नई ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे ने तैयार कर लिया है, जिसमें सबसे बड़ी घोषणा काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की है। यह हाई-स्पीड ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और कुमाऊं क्षेत्र को राजधानी दिल्ली से तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही इज्जतनगर से चंडीगढ़ के लिए…

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर – 13 जिलों में स्कूल बंद, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में इस वक्त आसमान से बरस रही आफ़त ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल बारिश का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार हो रही बारिश ने जहां नदियों और पहाड़ी नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है, वहीं भूस्खलन और सड़क अवरोध जैसी घटनाओं की आशंका भी तेज़ हो गई है।इसी बीच सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया…

मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड के पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

खटीमा। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं आई आई टी कानपुर के संयुक्त प्रयास के द्वारा साथी केंद्र उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर साथी केंद्र का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं, खटीमा गोलीकांड की 31वीं बरसी के अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए अत्यंत…