स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं में आक्रोश, बोले – पहले जांच फिर वसूली

प्रदेशभर में स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं का विरोध तेज होता जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना या सहमति के उनके घरों में स्मार्ट मीटर बदले जा रहे हैं। पहले जहां दो महीने का बिल करीब एक हजार रुपये आता था, वहीं अब एक महीने में ही दो हजार से अधिक का बिल भेजा जा रहा है। इससे आम उपभोक्ता खासे परेशान हैं और उन्होंने बिजली विभाग से पारदर्शिता की मांग की है।देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल जैसे शहरों में भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल कई…

उत्तराखंड के किसानों को बड़ी राहत की उम्मीद: इस बार गन्ने का भाव 400 रुपये के पार जाने की संभावना, यूपी के बराबर बढ़ेगी कीमत

रुड़की — प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए इस बार राहत भरी खबर आने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद अब उत्तराखंड में भी गन्ने के दाम जल्द घोषित होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बार गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल के पार जा सकता है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में गन्ने की अगेती प्रजाति का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके…

भाजपा की आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार को लेकर बैठक

काशीपुर। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को भाजपा की हुई बैठक में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार से आम जन जीवन कैसे प्रभावित हुआ आदि पर विचार विमर्श हुआ।इस दौरान वक्ताओं ने स्वदेशी को अपनाने से भारतीय उद्योग लघु उद्योग को बढ़वा कैसे मिलेगा,राष्ट्रीयता कैसे मजबूत होगी आदि पर पूर्व संसद और दर्जा राज्यमंत्री बलराज पासी ने प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि जनता और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जीएसटी स्लैब में केंद्र सरकार ने कमी की है।जिससे वाहन सहित अन्य उत्पाद सस्ते हुए हैं।केंद्र और राज्य की…

सीमांत मिलम को पर्यटन की नई पहचान देंगे सीएम धामी, कहा- ‘साहसिक पर्यटन से बदलेगा जिले का भविष्य’

मुनस्यारी (पिथौरागढ़) के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित मिलम गांव बुधवार को एक ऐतिहासिक दिन का साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं दुर्गम पहाड़ियों और ऊंचाई भरे मार्गों को पार करते हुए यहां पहुंचे। यह पहली बार था जब किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चीन सीमा से सटे इस अत्यंत कठिन और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया और देश की सीमाओं की रक्षा में उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की। उन्होंने आईटीबीपी…

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का 4 नवंबर को काशीपुर में आगमन

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 4 नवंबर को काशीपुर पधार रहे हैं। श्री धामी उस दिन शहरी विकास विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड के सभी नगर निगमों के मेयर समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के निर्वाचित अध्यक्षगणो ,नगर निगम,नगर पालिका ,नगर पंचायतों के नगर आयुक्त और अधिशाषी अधिकारी गणों के काशीपुर में होने जा रहे एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन रामनगर रोड स्थित काशीपुर के अनन्या होटल में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों…

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन फिर टला, यात्रियों को अभी करना होगा इंतजार – अब नवंबर तक पूरी उम्मीद

दिल्ली से देहरादून की दूरी को महज ढाई घंटे में तय करने वाले दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है। करीब 210 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का उद्घाटन मूल रूप से अक्टूबर 2025 में प्रस्तावित था, जिसे अब नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार, एक्सप्रेसवे के अंतिम चरण में आने वाली तकनीकी दिक्कतों और पर्यावरणीय मंजूरी से जुड़ी प्रक्रियाओं के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक…

हाईकोर्ट से एचपीसीएल अधिकारियों को बड़ी राहत, अनुबंध विवाद को बताया सिविल मामला — आपराधिक कार्रवाई रद्द

नैनीताल। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के दो अधिकारियों के लिए नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत की खबर आई है। अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद्द कर दिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुनाया।यह पूरा मामला एचपीसीएल के एक पूर्व एलपीजी डीलर मेसर्स देव भूमि गैस सर्विस से जुड़ा था। डीलर ने अधिकारियों — विनीत कुमार गोयल और एक अन्य — पर दस्तावेजों की जालसाजी और हेरफेर करने का आरोप लगाया था। आरोपों के अनुसार, डीलरशिप अनुबंध की…

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, सतर्कता विभाग ने अब तक 100 से अधिक भ्रष्टाचारियों को भेजा जेल, ‘सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी’ अभियान शुरू

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान को और गति देते हुए “सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी” थीम पर जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित करना है, जहां जनता का प्रत्येक पैसा सही दिशा में और सही व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाई तथा कहा कि भ्रष्टाचार केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि जनता के विश्वास से किया गया विश्वासघात है, जिसे किसी…

शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना उत्तराखंड के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक उत्थान का प्रतीक बनेगी। उन्होंने मंगलवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में चम्पावत जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए ₹3500 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसके माध्यम से लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत शारदा घाट का पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान (प्रथम चरण), पर्यटन एवं…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार चुनावी दौरे पर, कल्याणपुर और हरसिद्धि में करेंगे जनसभाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 30 अक्टूबर को बिहार के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व द्वारा जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के चलते देशभर…