काशीपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर अनेक बहनों ने महापौर दीपक बाली को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। वही महापौर ने भी बहनों को उनके सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी और दिए गए स्नेह और सम्मान के प्रति बहनों का आभार व्यक्त किया। बहनों ने कहा कि हम बहुत खुश है कि बहुत लंबे अरसे के बाद काशीपुर के अवरुद्ध पड़े विकास को आगे बढ़ाने के लिए शहर को कोई युवा नेता मिला है जिससे अब उम्मीद जगी है कि हमारा काशीपुर बदल रहा…
Category: अन्य ख़बरें
आईएमटी कॉलेज ने विद्यार्थियों को कराया चीमा पेपर्स लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण
काशीपुर। आईएमटी कॉलेज के यूजी पाठ्यक्रम बीबीए,बीसीए एवं बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों का पहला औद्योगिक भ्रमण आज आयोजित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनंद सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा के नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र की अग्रणी एवं सबसे पुरानी पेपर मिल में से एक चीमा पेपर्स लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यार्थियों को प्लांट के एचआर हेड श्री…
नौकरी से निकाले जाने से आहत एक युवक ने जियो के मोबाइल टावर में आग लगाई
काशीपुर। नौकरी से निकाले जाने से मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने जियो के मोबाइल टावर में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया।पता चला है कि प्रतापपुर चोकी के पीछे जियो कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। आज प्रातः करीब 7 बजे एक युवक ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। आग लगने से आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जाता है आग लगाने…
भगवान शिव के वेश में घूम रहा ढोंगी बाबा गिरफ्तार
हरिद्वार। धार्मिक आस्था का चोला ओढ़कर और लोगों की श्रद्धा का दुरुपयोग करने वाले एक ढोंगी बाबा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के तहत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी बाबा को गिरफ्तार किया। आरोपी नीलकंठ का वेश धारण कर भोली-भाली महिलाओं और बच्चियों को धोखा देता था। बीते बुधवार को पुलिस ने एक बहरूपिए को गिरफ्तार किया, जो चण्डीघाट क्षेत्र में भगवान शिव का वेश धारण घूम रहा था। पुलिस टीम ने शक होने पर जब उससे पूछताछ की, तब उसने अपना…
जागृति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास व सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया
काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में स्कूल के विभिन्न वर्गों के बच्चों ने स्वयं राखियाँ तैयार कीं, जिनमें रंग-बिरंगे धागे, मोती, सितारे व अन्य सजावटी सामग्री का उपयोग किया गया। बच्चों ने बड़े मनोयोग से राखियों को सजाया, जिनमें उनकी कल्पनाशीलता और कारीगरी की झलक स्पष्ट दिखाई दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने राखी थाली और मिट्टी की मटकी की भव्य सजावट…
उत्तरकाशी आपदा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर
उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के ज़रिए अफवाह फैलाने वालों पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन लोगों पर जो झूठी सूचनाएं फैलाकर आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी तेज कर दी है, और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे मामलों को तुरंत चिन्हित कर आवश्यक…
काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम ब्रह्म नगर में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन
काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम ब्रह्म नगर मैं एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसान अपनी खेती की अच्छी सी तैयारी कर ले। प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ने की कृषि की जानी चाहिए। हमें अपनी भूमि की जांच करानी चाहिए। भूमि में 16 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। अतः जांच करने पर हमें पता चलेगा…
सड़कें-हेलिपैड जलमग्न, नेटवर्क ठप… CM धामी ने हवाई निरीक्षण के बाद बताए उत्तरकाशी के हालात
उत्तरकाशी में भारी तबाही: धराली गांव आधा तबाह, धामी ने दिए राहत तेज़ करने के निर्देशउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण फ्लैश फ्लड आई, जिसने गांव के आधे हिस्से को तबाह कर दिया। यह गांव गंगोत्री यात्रा मार्ग का एक प्रमुख पड़ाव है, जहां से गंगा नदी की उत्पत्ति मानी जाती है। हादसे के बाद राहत कार्य लगातार जारी हैं।अब तक करीब 190 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि 5 मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं, 11 सेना के जवानों…
उत्तरकाशी आपदा: बादल फटने से 100 से ज़्यादा लापता, राहत कार्य जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से मची तबाही के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता हैं। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहेदी ने बताया कि अब तक करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षणउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित…
लखपति दीदी को करोड़पति बनाने के लक्ष्य के साथ करेंगे काम: धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों व समारोहों में केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह, शॉल और भेंट आदि ही उपयोग में लाए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र जीओ (शासनादेश) जारी किया जाएगा।महिला समूहों को मिलेगा प्रशिक्षणमुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सभी महिलाओं को ग्रोथ सेंटरों में प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही, उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को राज्य के अंब्रैला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ से जोड़ा…
