काशीपुर। काशीपुर में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रामनगर रोड स्थित बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी हसीन खान के प्रतिष्ठान पर बसपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें विनोद कुमार गौतम के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि बहन कुमारी मायावती ने उन लोगों पर विश्वास जताया है जिन्होंने पूर्व में चुनाव के दौरान…
Category: अन्य ख़बरें
काशीपुर को स्वच्छ सुंदर व जल भराव मुक्त करना मेरी पहली प्राथमिकता: दीपक बाली
काशीपुर की दशकों पुरानी जल भराव की समस्या के पीछे ड्रेनिग सिस्टम का बहुत बड़ा अडंगा था, जिसको पूर्व में रहे किसी भी चेयरमैन या महापौर ने नहीं समझा, लेकिन जबसे काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने अपना कार्यभार संभाला तबसे उन्होंने काशीपुर की जल भराव समस्या को गंभीरता से लेते हुए छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी नालियों का चौड़ीकरण करना शुरू किया। इसके उपरांत गैबिया नाला जिसके ऊपर लोगों ने अतिक्रमण कर नाले को पूरी तरह चौक कर रखा था, उसको महापौर ने गंभीरता से लेते हुए…
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर हर्ष ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने इस चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा शासन में गांवों का विकास फिसल गया है। इसके विरोध स्वरूप ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में सरकार को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखड में सत्तासीन भाजपा सरकार समूचे…
अराजकतत्वों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने के आरोप तीन लोग गिरफ्रतार किया ।
ड्रोन से चोरी की अफवाहों के चलते धारदार हथियारों से लैस होकर अराजकतत्वों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के आरोप में आईटीआई थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्रतार किया है। मामले में अन्य व्यक्ति फरार बताए गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बीती 30 जुलाई को खड़कपुर देवीपुरा निवासी बॉबी पुत्र चुनमुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 28 जुलाई की रात लगभग 12 बजे उसका भाई दीपक जो कि शादियों में खाना बनाने का काम करता है,…
लायंस क्लब द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण काशीपुर।
लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तीर्थ द्रोणा सागर में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के सहयोग से वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जिसमें फलदार छायादार और फूलों के पौधे लगाए गए इस मौके पर क्लब के सदस्यों के साथ-साथ केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई और समाजसेवी चक्रेश जैन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया और सौभाग्य से उनका जन्मदिन था जिस पर सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल, क्लब सचिव लायन जसवीर…
केजीसीसीआई द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि पर हुआ सेमिनार का आयोजन ।
केजीसीसीआई काशीपुर चेम्बर हाउस में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि रीजनल पीएफ कमिश्नर-। कुमायूँ रेंज, सिद्धार्थ सिंह थे। मंच पर केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार मिड्ढा, महासचिव नितिन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अंकित बंसल उपस्थित रहे। संचालन केजीसीसीआई के महासचिव नितिन अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि ‘निधि आपके निकट’ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की एक परिणामोन्मुखी पहल है,…
Bank of Baroda Recruitment 2025: 330 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू – क्या आप तैयार हैं?
नई दिल्ली। अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर आया है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने वर्ष 2025 के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर कुल 330 रिक्तियों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अगस्त 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर,…
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना काशीपुर में शांतिपूर्ण हुई संपन्न, प्रशासन ने ली राहत की सांस
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आज प्रातः से दोनों चरणों की मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील किया हुआ था। प्रशासन ने प्रत्याशियों के समर्थकों के लिए बैरिकेडिंग कर मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर स्थान बना रखा था। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते रहे वैसे-वैसे कुछ लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई और कुछ लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ उठी, यानी कि…
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 31 जुलाई को मतगणना, 34 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
देहरादून, 29 जुलाई 2025उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शुरू होगा। प्रदेशभर में 10,915 पदों के लिए कुल 34,151 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इसी दिन होगा।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना के लिए 15,024 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 8,926 सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। आयोग का कहना है कि जैसे मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा, उसी तरह मतगणना भी पूरी पारदर्शिता और…
रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजारों में बढ़ने लगी रौनक सजने लगी दुकाने
काशीपुर। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में स्टॉल पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां सजी हुईं हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी नगर निगम परिसर में रखियो के स्टॉल लगाए हैं। रक्षाबंधन की खरीदारी करने के लिए बहनें बाजार पहुंच रही हैं। ऐसे में दुकानों में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी मिल रही है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर में कई राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डोरेमॉन, छोटा भीम के अलावा लाइटिंग वाली राखियां भी…
