खटीमा में ‘दीदी की लाइब्रेरी’ और आधुनिक व्यायामशाला का लोकार्पण, युवाओं को मिलेगा बेहतर अध्ययन वातावरण : धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा विकासखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित “दीदी की लाइब्रेरी”, 7.50 लाख रुपये की लागत से बने व्यायामशाला भवन तथा 26.50 लाख रुपये की लागत से विकासखंड सभागार के आधुनिकीकरण कार्यों का उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार होती है। उन्होंने कहा कि खटीमा में स्थापित की गई “दीदी की लाइब्रेरी” विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की…

गंगा दशहरे पर किया खिचड़ी और शरबत का वितरण

काशीपुर। गंगा दशहरे के पावन अवसर पर मानपुर रोड स्थित श्री विवेक प्रेम ट्रस्ट नंगली आश्रम, काशीपुर के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी एवं शरबत के प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्ध महेशानंद पुरी महाराज की प्रेरणा से किया गया। इस सेवा कार्य में ट्रस्टी चमन सिंह प्रजापति एवं अन्य भक्तजनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस प्रसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान चमन सिंह प्रजापति, शिवम्…

भीषण गर्मी के प्रकोप से बचे हो सकता है डिहाइड्रेशन: डॉ रवि सहोता

काशीपुर। पिछले 50 वर्षों का रिकॉर्ड इस बार गर्मी ने तोड़ा है। गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड चिलचिलाती धूप और लूँ से जूझ रहा है जहां पहाड़ी क्षेत्रों में भी चटक भरी धूप खिल रही है.. तो वही मैदानी क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है इस बेतहाशा गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.. जहां लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं चिकित्सकों ने इस गर्मी से लोगों को घर में रहने की सलाह दी…

कुमायूं वैश्य महासभा ने नगर क्षेत्र में किया गंगा दशहरे पर शरबत का वितरण

काशीपुर। नगर के बाजपुर रोड स्थित अर्बन बैंक गेट निकट कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में धार्मिक पुण्य, परोपकार तथा सामाजिक सद्भाव के प्रतीक गंगा दशहरा पर्व पर महासभा पदाधिकारियों ने स्टाल लगाकर राहगीरों और भक्तों को छबील बांटकर भीषण गर्मी से निजात दिलाई। वहीं छबील का आंनद लेते हुए राहगीरों ने महासभा द्वारा आयोजित शरवत वितरण की सराहना की। इस दौरान महासभा अध्यक्ष एमपी गुप्ता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, शेष कुमार सितारा, मनोहर…

जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ- रवि सहोता ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स

काशीपुर। आयोजित जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रसिद्ध बाल रोग एवं नवजात विशेषज्ञ तथा उत्तराखड के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ- रवि सहोता ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल प्रदर्शन के वैज्ञानिक पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ- रवि सहोता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि ताइक्वांडो में पंच एवं किक की ताकत केवल शरीर के वजन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उसकी गति, तकनीक एवं इम्पैक्ट समय पर भी निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि लगभग 45…

उत्तराखंड की 12 वर्षीय छात्र अशना नकी पुस्तक लेखक बनी

काशीपुर। काशीपुर निवासी तथा आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर की कक्षा 8 की 12 वर्षीय छात्र अशना नकी पुस्तक लेखक बन गई हैं। वह अपने परिवार की पांचवी तथा सबसे कम आयु की पुस्तक लेखक हैं। इनका कहानी संग्रह यंग माइंड ग्रेट लेसंस अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल पुस्तक प्रकाशक ब्री बुक्स ने प्रकाशित किया है। अशना नकी के परिवार में उनसे पूर्व उनके पिता डॉ- नकी उद्दीन की कॉमर्स विषय पर पुस्तक, उनके बड़े अंकल नदीम उद्दीन एडवोकेट की 45 जन जागरूकता, कानूनी जागरूकता तथा साहित्यिक पुस्तकें तथा उनके चाचा डा-…

टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, वरिष्ठ अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन काशीपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान समारोह बाजपुर रोड स्थित “गोविषाण हेरिटेज” में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और गणमान्य लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा एडवोकेट ने वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि मयंक गुप्ता को अध्यक्ष, विकास वर्मा को उपाध्यक्ष, विवेक जैन को सचिव, विकास अग्रवाल एवं वैभव जिंदल को उपसचिव, त्रिलोक शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेश चंद्र शर्मा…

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह अब आनंद स्वरूप को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह बदलाव किया गया है। सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। इधर देहरादून के जिलाधिकारी…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा…

विभिन्न स्थानों से हुई दो चोरियों का पुलिस ने किया खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार

काशीपुर। नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से हुई दो चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 62 सौ रूपये की नकदी, चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है। शिवनगर कॉलोनी निवासी ललित पुत्र रामशरण पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 4 मई 2025 की रात्रि अज्ञात चोर उसके खोखे का ताला तोड़कर चार हजार की नकदी समेत 15-20 सिगरेट की डिब्बी व आधार कार्ड…