काशीपुर। बिजली केबिल चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर 45 कुन्तल बिजली केबिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 9 अप्रैल को अवर अभियंता कुंडेश्वरी उपकेंद्र काशीपुर अकरम पुत्र नवाब अली द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि महादेव नगर कुंडेश्वरी क्षेत्र से अज्ञात चोरों के द्वारा 8 विद्युत पोलों पर लगी एचटी केबल करीब 12 से 15 कुंतल वजनी को काटकर चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 303(2)/324(3) बीएनएस का…
Category: अन्य ख़बरें
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18वें दिन भी जारी
काशीपुर। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 18 वे दिन भी जारी रही। अभियंताओं ने सिंचाई खंड कार्यालय पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ उधम सिंह नगर की अध्यक्ष ज्योति रावत अपने तीखे स्वर में कहा कि उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता परवेज आलम ने बताया कि हमारी 27 सूत्रीय मांगों में विभिन्न विभागों…
नदीम जैदी व तमन्ना हनीफ को वक्फ अधिकरण द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त होने पर दी मुबारकबाद
काशीपुर। उत्तराखंड शासन अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग ने राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के वक्फ अधिकरणों (वक्फ ट्रिव्यूनल्स्) में रिक्त पदों को भरने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ- पराग मधुकर धकाते के जारी आदेश में बताया कि गढ़वाल मंडल (देहरादून) से नदीम जैदी व कुमाऊं मंडल (हल्द्वानी) से तमन्ना हनीफ को वक्फ अधिकरण, कुमाऊं मंडल, जनपद नैनीताल में ‘द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना के अनुसार इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 03…
बेमौसमी बारिश कहीं फायदे बंद तो कहीं नुकसानदायक
काशीपुर। किसानों की उम्मीदों पर बेमौसम हुई बारिश ने पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी पक कर तैयार गेहूं की फसल भीग गई है और अब फसल को सूखने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। ऐसे में किसानों के सामने खेत में आंधी से लेटी फसल की भी चिंता सता रही है। फसल के सड़ने के आसार बने हुए हैं। बेमौसम हल्की बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई जगह खेतों में लहलहाती फसल जमीन पर गिर…
निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावकों में नाराजी
काशीपुर। नगर क्षेत्र में निजी स्कूलों की बढ़ती फीस, हर वर्ष किताबों और ड्रेस में बदलाव, आरटीई सीटों में पारदर्शिता और स्कूलों की मनमानी जैसे मुद्दों को लेकर अभिभावकों में नाराजगी दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। खड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने कहा कि कोई भी निजी विद्यालय अभिभावकों को किसी खास दुकान, प्रकाशक या विद्यालय से ही किताबें, कॉपियां या ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि हाल ही में रुद्रपुर में निजी विद्यालय प्रबंधन के साथ हुई बैठक में यह साफ निर्देश दिए…
आगामी दिनों में कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी गुल
काशीपुर। आगामी दिनों में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली गुल रहेगी। ऊर्जा निगम की ओर से जारी रोस्टर में बताया गया है कि केबी कण्डक्टर बदले जाने के कार्य के चलते कई फीडरों की बिजली सप्लाई बंद राखी जाएगी। विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली का शटडाउन रहेगा। इस दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइनों से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित समय के अनुसार शटडाउन किया जाएगा। यह कटौती…
लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी पुलिस गिरफ्त में
काशीपुर। आईटीआई की पैगा चौकी पुलिस ने एनआई एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्रतार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पैगा चौकी पुलिस ने एनआई एक्ट में मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहे ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी धीरज कुमार शर्मा पुत्र नरेश कुमार शर्मा को क्षेत्र से गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, कांस्टेबल हरीश नेगी व पीआरडी देवेंद्र शामिल…
कॉर्बेट नेशनल पार्क में पर्यटकों की कमी, बढ़ी फीस और नए जोनों की लोकप्रियता बनी वजह
रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क इस बार पर्यटकों की अपेक्षाकृत कम संख्या और घटते राजस्व के कारण चर्चा में है। हर साल लाखों सैलानियों से गुलजार रहने वाला देश का यह प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थल वित्तीय वर्ष 2025-26 में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा सका। विशेषज्ञों के अनुसार इसके पीछे कई ठोस कारण हैं, जिनमें सबसे प्रमुख सफारी शुल्क में वृद्धि को माना जा रहा है। वरिष्ठ नेचर गाइड संजय छिमवाल के अनुसार बढ़ी हुई फीस के कारण खासकर मध्यम वर्ग के पर्यटक अब कॉर्बेट आने से बच रहे…
₹25 हजार का इनामी शूटर रिंकू शर्मा गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन प्रहार’ में STF को बड़ी सफलता
रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई राज्य में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन STF की सटीक रणनीति के चलते आखिरकार वह पकड़ में आ गया। इस गिरफ्तारी को बहुचर्चित हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की…
गढ़वाल मंडल में भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 200 मामलों की समीक्षा, कई में एफआईआर की तैयारी
देहरादून। गढ़वाल मंडल में बढ़ते भूमि धोखाधड़ी के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। देहरादून स्थित गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आयुक्त विनय शंकर पांडे ने लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी गढ़वाल, मंडल के सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने जानकारी दी कि वर्ष 2021 से अब तक गढ़वाल मंडल में भूमि धोखाधड़ी के करीब 200 मामले…
