लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज सुबह लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें 3 फरवरी को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था और स्ट्रोक आने के बाद वह न्यूरोलॉजी वार्ड एचडीयू में थे। पीजीआई निदेशक डाॅक्टर आरके धीमान के मुताबिक, डाॅक्टरों निगरानी में लगातार उनका इलाज चल रहा था। ब्रेन स्ट्रोक के अलावा सत्येंद्र दास को कई अन्य बीमारियां भी थीं। काफी प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल में भर्ती…
Year: 2025
साहित्यिक बख्तावर हनीफ की कहानी संगह, हिजाब वाली लड़की का विमोचन
काशीपुर। विश्व पुस्तक मेले में उभरती हुई साहित्यिक शख्सियत काशीपुर निवासी बख्तावर हनीफ के कहानी संग्रह हिजाब वाली वाली लड़की का विमोचन किया गया। नगर के गिरीताल रोड, काशीपुर उत्तराखंड निवासी तथा वर्तमान में असिस्टेंट एक्साईज कमिश्नर गाजियाबाद के पद पर तैनात बख्तावर हनीफ के कहानी संग्रह हिजाब वाली लड़की का प्रगति मैदान ,हाल न 2 में अद्विक प्रकाशन के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक गुप्ता के द्वारा किया गया तथा बख्तावर हनीफ को कियान- अमृत सम्मान से भी पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार श्री आलोक यात्री…
पहले मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया था अब मैं जब भी आऊंगा तो मांगने के बजाय देकर जाऊंगा: महापौर
काशीपुर । महापौर दीपक बालीका अभिनंदन समारोह लगातार जारी है। श्री राम इंस्टिट्यूट में तथा जीजीआईसी में उनका शानदार स्वागत किया गया उधरआवास विकास में स्थित विवेकानंद पार्क में महापौर दीपक बाली का कई संस्थाओं ने मिलकर शानदार स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि चुनाव में मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया था लेकिन अब क्योंकि आपने अपना आशीर्वाद देकर मुझे प्रत्याशी से मेयर बना दिया है लिहाजा अब जब-जब आपके बीच आऊंगा तो आपको देने के लिए ही आऊंगा। पार्क के ऊपर से जा रही बिजली की…
उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारियों ने महापौर को सोपा 6 सूत्रीयों मांगों का ज्ञापन
काशीपुर। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ काशीपुर के बैनर तले आज दर्जनों कर्मचारियों ने नगर निगम पहुंचकर नवनियुक्त महापौर दीपक बाली को नगर आयुक्त के नाम संबोधित 6 सूत्रीय मांगों एक ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से महापौर को अवगत कराया की मृतक आश्रितों की नियुक्ति नियमानुसार कराई जाए, निगम का पिछले कई वर्षों से रुका हुआ एसीपी का लाभ नहीं मिला है उसको शीघ्र वेतन में लगाते हुए नगद एरियर का भुगतान किया जाए, पिछले 10 वर्षों से अधिक रुकी हुई गर्भ में ठंडी वर्दीया शीघ्र दी जाए, शैक्षिक पर्यावरण…
मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन युवा ने सोपा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन
काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन युवा के नेतृत्व में क्षेत्र के सेकडो किसानों ने आज अपनी मांगों को लेकर कोर्ट परिसर में स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सोपा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि बेमौसमी धान पर जो सरकार ने प्रतिबंध लगाया है यह क्षेत्र के किसानों के हित में नहीं है एवं सभी किसानों की मांग है कि किसानों को जो अनुमति दी जा रही है वह सभी इच्छुक किसानों…
दिल्ली में 26 साल बाद फिर खिला कमल जश्न का माहौल, मिष्ठान वितरण का क्रम जारी
काशीपुर। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर काशीपुर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास जताते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि जनता अब भली भांति समझ चुकी है कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित और समृद्ध रह सकता है। उन्होंने कहा…
नवनियुक्त महापौर दीपक बाली ने गिरिताल के सौंदर्य करण हेतु अधिकारियों संग किया निरीक्षण
काशीपुर । इसे कहते हैं संकल्पों की राजनीति क्योंकि वायदे टूट जाते हैं मगर संकल्प पूरे किए जाते हैं। संकल्प के तहत ही महापौर दीपक बाली ने पहली ही बोर्ड बैठक में जहां एक ओर दो प्रतिशत दाखिल खारिज टैक्स को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित कर दशकों से इसकी समाप्ति का सपना संजो रही काशीपुर जनता को एक ऐतिहासिक उपहार दिया तो वही शाम होते-होते गिरीताल के सौंदर्य करण हेतु अधिकारियों को साथ लेकर पहुंच गए। पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया और अधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत…
काशीपुर में 40 पार्षदों के साथ महापौर दीपक बाली ने ली शपथ
दो प्रतिशत दाखिल खारिज शुल्क समाप्त किये जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित, 72 घंटे बाद होगी बोर्ड की दूसरी बैठक काशीपुर। आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काशीपुर के नगर निगम प्रांगण में महापौर दीपक वाली और काशीपुर नगर क्षेत्र के 40 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नगर निगम प्रांगण में आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने इस शपथ ग्रहण समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस दौरान मंच पर मंचासीन अतिथियो का स्वागत…
मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में पहुंचकर साइकिल चलाना प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित
रूद्रपुर। खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में पहुंचकर साइकिल चलाना प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में स्पोर्टस स्टेडियम वैलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया व शुभकामनाऐं दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत शिवालिक वेलोड्रम मे टैक साईकिलिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा। उन्होने वेलोड्रम पहुचकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर टैक पर साईकिलिंग भी की। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री…
महापौर दीपक बाली का समर स्टडी हॉल कॉलेज में गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन
काशीपुर। जिस उत्साह से काशीपुर के मतदाताओं ने भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को चुनाव जिताया अब उनकी चुनावी जीत के बाद महापौर बनने पर लोगों में उनके अभिनंदन की भी होड सी लगी हुई है। चारों तरफ दीपक बाली का स्वागत हो रहा है और लोग पूरे उत्साह से अपनी उम्मीदों के इस दीपक के स्वागत समारोह में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। हर कोई उन्हें अपने यहां बुलाने के लिए उत्सुक है। क्षेत्र के जाने माने शिक्षा के मंदिर कुंडेश्वरी रोड स्थित समर स्टडी हॉल परिसर में…
