उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री बनने पर डॉक्टर यूनुस चौधरी का क्षेत्र में हुआ स्वागत

काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर जसपुर के ग्राम बैलजुड़ी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी को धामी सरकार ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया है उनके दर्जा राज्य मंत्री बनने पर उनके निवास पर छात्र-छात्राओं, ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। यहां बता दे की ग्राम बैलजूड़ी, जसपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ- यूनुस चौधरी को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। धामी सरकार ने उन्हें उत्तराखंड राज्य…

लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की ढेला नदी का जलस्तर बढ़ा

काशीपुर। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की ढेला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों से लगातार आ रहे पानी के कारण ढेला नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है।अधिकारियों ने लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की हिदायत दी है। प्रशासन द्वारा बढ़ते जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह का…

बरसाती मौसम में क्षेत्र का टीम के साथ खुद कर रहे चेयरमैन रिजवान अहमद भ्रमण

काशीपुर। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज के वार्ड नंबर 5 में नाले की सफाई कराई गई। चेयरमैन रिजवान अहमद, सभासद आबिद हुसैन और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले को खुलवाया और सफाई का कार्य कराया।नाला बंद होने के साथ ही उसमें घास-फूंस और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इससे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। सफाई होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।…

महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने वार्ड नंबर 1 स्थित बूथ नंबर 29 में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और कार्यक्रम के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। महापौर दीपक बाली ने होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद बीना नेगी, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, नामित पार्षद हिमांशु…

विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने काशीपुर में फूंका बिगुल

काशीपुर। उत्तराखंड मे होने वाले आगामी विधानसभा 2027 के चुनाव मे आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैँ जिसके चलते आज उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर मे पार्टी के कार्यलय का शुभारम्भ किया गया। जहाँ आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष उमा सिसोदिया काशीपुर कार्यालय में पहुंची जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस बीच उमा सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक भी की, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति भी तैयार की गई। संगठन…