काशीपुर। जनपद उधम सिंह नगर जसपुर के ग्राम बैलजुड़ी निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी को धामी सरकार ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया है उनके दर्जा राज्य मंत्री बनने पर उनके निवास पर छात्र-छात्राओं, ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर और फूल मालाओं से लादकर उनका भव्य स्वागत किया। यहां बता दे की ग्राम बैलजूड़ी, जसपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ- यूनुस चौधरी को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। धामी सरकार ने उन्हें उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नामित किया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री डॉ यूनुस चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरीके से कर्मठ व जुझारू मुख्यमंत्री जिन्होंने उत्तराखंड को विकास की ओर अग्रसर किया है, उनका जितना धन्यवाद किया जाए वह कम है, उन्होंने कहा की वह अपने शीर्ष नेताओं का भी दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने उनका इस लायक समझा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरीके से अल्पसंख्यक समाज को यह पद देकर इज्जत बख्शी है वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा देकर चल रहे हैं और जितने भी योजनाएं उनकी हैं वह सभी समुदायों के लोगों के लिए है, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करते, जिसका परिणाम है कि आज उन्होंने एक अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति को यह पद देकर साबित कर दिया की मुख्यमंत्री सब को एक समान मानकर चलते हैं। उन्होंने मिशन 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि इस बार भी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना पूरा परचम लहराएगी और फिर से भाजपा सरकार प्रदेश में पुनः सरकार बनाएगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
