देहरादून/भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र को लेकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले इस सत्र में पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से करीब 600 प्रश्न सदन में उठाए जाएंगे, जिससे सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर तीखी चर्चा और बहस होने की संभावना जताई जा रही है।विधानसभा सचिवालय के अनुसार सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और अध्यादेश सदन में पेश करेगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों और आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी…
Month: March 2026
ईरान मे फंसा उत्तराखंड के काशीपुर का अर्पित, परिवार को हो रही फिक्र
काशीपुर। इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच की जंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है… इस जंग में भारत के कई राज्यों के लोग ऐसे तनाव पूर्ण स्थिति में ईरान में फंसे हुए है.. जिससे भारतीय नागरिको के परिबार के लोगों की चिंता बढ़ा दी है.. और यह चिंता की लकीरें उनके माथे पर साफ तौर पर देखी जा रही है, उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर निवासी अर्पित सैनी भी शामिल है जो की इस समय ईरान में मौजूद है, परिवार जनों ने तहसीलदार के माध्यम से…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 6 माह के बच्चों को अन्न प्राशन किया
काशीपुर। आज बाल विकास परियोजना काशीपुर शहर के परिक्षेत्र गंज में सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई व 6 माह के बच्चों को अन्न प्राशन किया गया। कार्यक्रम में पार्षद शिवांश गोले व सैक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी व सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही। गोद भराई बाल विकास परियोजना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सैक्टर सुपरवाइजर यासमीन अंसारी व पार्षद शिवांश गोले ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से विविधतापूर्ण पोषणयुक्त आहार समय पर लेने, पर्याप्त आराम…
स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ युवक की गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 8-98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलैक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर के पास से मोहल्ला अल्ली खा निकट रहमत शाह मजार निवासी फिरोज खा पुत्र सलीम खा को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 8-98 ग्राम अवैध स्मैक समेत इलैक्ट्रानिक तराजू व 1200 रुपये नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह…
तीन और वारंटी पुलिस हिरासत में
काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों के तीन वारंटियों को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पिछले लम्बे समय से कोर्ट में पेश न होने पर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने साजिद हुसैन पुत्र जमीर हुसैन निवासी छिद्दी हलवाई के पास कटोराताल, निखिल प्रकाश पाल पुत्र सोमप्रकाश पाल निवासी गिरीताल कॉलोनी व जाकिर अली पुत्र रहमत अली निवासी काजीबाग को गिरफ्रतार किया। पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी व गिरीश चंद्र, कां- गिरीश मठपाल, प्रेम कनवाल, महेंद्र सिंह देवडी शामिल रहे।
पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिकायतों के लिए विशेष पहल की
काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए महिला शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष पहल की गई। इस अवसर पर काशीपुर कोतवाली पर प्राप्त महिला संबंधी शिकायतों/अन्य शिकायतों को अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर द्वारा स्वयं सुना तथा मौके पर ही 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिसमें 2 मामलों में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के…
10 मार्च को कांग्रेस करेगी गैरसैण विधानसभा का घेराव
काशीपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आहवान पर आगामी 10 मार्च को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार, जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला सहित भू-खनन माफियाओं और लाचार कानून व्यवस्था को लेकर गैरसैण विधानसभा का घेराव किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया कि विधानसभा घेराव में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित उत्तराखंड से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारों और महिला शोषण के…
शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु महापौर और नगर आयुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक
काशीपुर। शहर को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक मैं गहन मंथन किया गया। बैठक में महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारी सबसे पहली और बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर को पूरी तरह से साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाएं। जनता को जागरूक किया जाए और समझाया जाए कि यह शहर उसका है और उसी के सहयोग के बगैर यह शहर साफ स्वच्छ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जब शहर साफ…
ज्ञानार्थी कॉलेज ने जयपुर में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया
काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के फैशन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थान की राजधानी जयपुर के लिए तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी कला, ऐतिहासिक स्थापत्य और वस्त्र उद्योग से जुड़ी तकनीकों का गहन अध्ययन किया। पहला शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध अल्बर्ट हॉल म्यूजियम का दौरा किया। यहाँ छात्रों ने इंडो-सारासेनिक वास्तुकला शैली का अवलोकन किया और संग्रहालय में संरक्षित प्राचीन परिधान, धातु शिल्प तथा मिस्र की ममी को देखा। इस…
दुकानों के आगे अतिक्रमण होने से लोगों को हो रही खासी परेशानी, प्रशासन मौन
काशीपुर। नगर के बड़े पोस्ट ऑफिस रोड पर अतिक्रमण के चलते लोगों को अब निकलना भी दूभर हो गया है। यह अतिक्रमण नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहा है। इस मार्ग पर टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर हो या फिर दुकानदारों की कारें दुकानों के बाहर खड़ी होने के कारण व दुकानदारों द्वारा अपनी ही दुकान के आगे सड़क पर कई-कई फिट अतिक्रमण कर सड़क पर कब्जा किया हुआ है। नतीजन इस मार्केट से निकलने के लिए खासकर जब कोई व्यक्ति मजबूरीवश परिवार के साथ इस मार्केट से…
