देहरादून। राजधानी देहरादून में तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण यातायात व्यवस्था लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव तथा बार-बार लगने वाले जाम को देखते हुए राज्य सरकार ने अब यातायात प्रबंधन को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 33.45 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति प्रदान की है।सरकार की इस योजना के तहत राजधानी के प्रमुख चौराहों और…
Month: March 2026
गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा
हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार (7 मार्च) को प्रस्तावित एक दिवसीय हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैरागी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच, पंडाल, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और प्रदर्शनी स्थल का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
सीएए के तहत उत्तराखंड में करीब डेढ़ सौ लोगों को मिली नागरिकता: मुख्यमंत्री धामी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कानून के माध्यम से उत्तराखंड में भी अब तक करीब डेढ़ सौ लोगों को नागरिकता दी जा चुकी है।शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री धामी दूसरी बार हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल…
उत्तराखंड में जुआ खेलने और जुआघर चलाने वालों पर सख्ती, कैबिनेट ने सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026 को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने और जुआघर चलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को राज्य कैबिनेट ने उत्तराखंड सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक-2026 को मंजूरी दे दी है। अब इस विधेयक को आगामी विधानसभा सत्र में सदन पटल पर रखा जाएगा।प्रस्तावित विधेयक के तहत जुआ खेलने और जुआ खिलाने की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले दोषियों के लिए न्यूनतम तीन माह से लेकर अधिकतम पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही दोषियों पर पांच हजार रुपये…
काशीपुर में 19 मार्च से प्रारंभ होगा उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध चैती मेला
काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चेती मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। चैत्र नवरात्र के साथ 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले इस मेले को लेकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई नई व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में यात्रियों के लिए चार नए यात्री निवास बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु निशुल्क ठहर…
2025 में उत्तराखंड के 9 जिलों में लंबित केसों में कमी आयी:नदीम
काशीपुर। उत्तराखंड के न्यायालयों में वर्ष 2026 के प्रारम्भ में 3 लाख 35 हजार 422 केस लंबित थे जो 2025 के प्रारंभ में लंबित केसों की संख्या से 48812 केस कम हैं। वर्ष 2025 में उत्तराखंड के 9 जिलों में लंबित केसों में कमी आयी है जिसका कारण फाइल होने वाले केसों की संख्या से अधिक संख्या में केसों का निपटारा करना हैं। यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के लोक सूचना अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुई है। काशीपुर निवासी सूचना अधिकार…
एक और वारंटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के एक वारंटी को गिरफ्रतार किया है। लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित न होने पर पुलिस ने जारी वारंट के आधार पर उमेश पुत्र भगवान दास निवासी धीमर कॉलोनी गोपीपुरा पोस्ट हेमपुर को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह व कांस्टेबल दीपक शामिल शामिल रहे।
बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान सीएम धामी का टीएमसी पर हमला, कहा— जनता बदलाव के लिए तैयार
पश्चिम बंगाल में चल रहे भाजपा के परिवर्तन यात्रा अभियान के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के शासन में राज्य की जनता ने वर्षों तक अत्याचार, भय और भ्रष्टाचार का सामना किया है। मुख्यमंत्री धामी ने दावा किया कि अब पश्चिम बंगाल की जनता राजनीतिक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भारतीय जनता पार्टी राज्य के हर गांव तक पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है।सीएम धामी ने कहा कि बंगाल के…
विभिन्न स्थानों से कच्ची शराब समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार
काशीपुर। गश्त के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 112 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।प्रतापपुर चौकी पुलिस ने हेमपुर इन्क्लेब रोड स्थित पर्वतीय कालोनी से पाण्डेय कालोनी निवासी कृष्णा कुमार उर्फ सूरज कुुमार पत्रु सभाष चन्द्र के कब्जे से 15 लीटर, टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने ढकिया गुलाबो रोड से ग्राम टीला नं- 4 पोस्ट पुरनुपर थाना हजारा पीलीभीत व हाल ग्राम बरखेड़ी काशीपुर निवासी अजय सिंह पुत्र बल्देव सिंह के कब्जे से 17 लीटर कच्ची शराब, पैगा चौकी पुलिस ने…
मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोपी युवक को लोगों ने किया पुलिस के हवाले
काशीपुर। नगर के हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करते एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बीती रात्रि सुभाष नगर स्थित हनुमान मंदिर में एक युवक ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब इसका पता सुभाष नगर निवासी देवेश राज अरोड़ा पुत्र स्व- संत लाल की माता को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना अपने पुत्र देवेश राज को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे देवेश कुमार ने देखा कि एक युवक मंदिर में तोड़-फोड़ रहा हैं। जब उन्होंने उसे…
