सन्निकट त्योहारों को लेकर खाद्य विभाग ने बाजारों से लिए सामग्री के नमूने

काशीपुर। खाद्य विभाग की टीम ने काशीपुर के बाजारों में ईद और नवरात्र को लेकर बिक्री हो रहे वस्तुओं की जांच पड़ताल की है। इस दौरान टीम ने छह खाद्य सामग्री के सैंपलों को लिया। सहायक आयुक्त, अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि काशीपुर शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न रिटेल, मॉलों का निरीक्षण कर एक नमूना मूंगफली, एक नमूना सूजी, एक नमूना सिंघाड़ा आटा, दो नमूने कुट्टू आटे और एक नमूना सामक के चावल का लिया गया है। सभी नमूनों को…

काशीपुर में उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध चैती मेले का पूजा अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ

काशीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशीपुर में उज्जैनी शक्ति पीठ माँ बाल सुन्दरी के मंदिर में चैत्र के नवरात्रों में लगने वाले चैती मेले का आज से हवन पूजन व पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया है। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा संयुक्त रूप से मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर व मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में हवन पूजन के साथ…

धामी मंत्रिमंडल विस्तार अंतिम चरण में, 20 से अधिक दायित्व भी जल्द बंटेंगे

देहरादून। उत्तराखंड की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में लंबे समय से प्रतीक्षित विस्तार और दायित्व वितरण अब जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार दायित्वधारियों की सूची तैयार हो चुकी है और हाईकमान से अनुमति मिलते ही अगले पखवाड़े के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार तथा 20 से अधिक दायित्वों का वितरण किया जा सकता है।राजनीतिक जानकारों के अनुसार राज्य सरकार और भाजपा दोनों आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए…

सीएम धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी, कहा—फिल्म सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म द केरला स्टोरी 2 देखी। फिल्म प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता फैलाने का एक प्रभावी माध्यम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी फिल्में लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति सचेत करने और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सुरक्षा और जागरूकता बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी…

सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने राज्यसभा मे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मिशन वात्सल्य संबंधित प्रश्न किया

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष व सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने राज्यसभा मे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मिशन वात्सल्य संबंधित प्रश्न किया। जिसमें डा. नरेश बंसल ने कहा कि क्या महिला एवं बाल विकास मंत्री यह बताएंगे कि बच्चों की देखभाल को संस्थागत रूप देने के विकल्प के रूप में परिवार आधारित गैर संस्थागत देखभाल को प्रोत्साहित करने हेतु मिशन वात्सल्य के अंतर्गत उठाए गए उपायों का ब्यौरा क्या है, अब तक स्थापित वात्सल्य सदन का राज्य वार/संघ राज्य क्षेत्र वार ब्यौरा क्या है औरलापता बच्चों का पता…

चारधाम यात्रा से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा यूपीसीएल

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर राज्य सरकार और संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपीसीएल के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और चारों धामों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए व्यापक योजना पर कार्य शुरू कर…

द्रोणा सागर क्षेत्र से छठा तेंदुआ भी पिंजरे में हुआ कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

काशीपुर। ऐतिहासिक तीर्थ द्रोणासागर और चैती मेला परिसर के आसपास दहशत फैलाने वाला एक और तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। आज सुबह करीब छह बजे गोविषाण टीला क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया, जिसके बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली। बतादें कि द्रोणासागर और चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीला क्षेत्र में पिछले चार से पांच वर्षों से तेंदुओं की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। क्षेत्र में रह रहे तेंदुए कई पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना…

द्रोणा सागर क्षेत्र से छठा तेंदुआ भी पिंजरे में हुआ कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

काशीपुर। ऐतिहासिक तीर्थ द्रोणासागर और चैती मेला परिसर के आसपास दहशत फैलाने वाला एक और तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। आज सुबह करीब छह बजे गोविषाण टीला क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया, जिसके बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली। बतादें कि द्रोणासागर और चैती मेला परिसर से सटे गोविषाण टीला क्षेत्र में पिछले चार से पांच वर्षों से तेंदुओं की मौजूदगी से लोग दहशत में हैं। क्षेत्र में रह रहे तेंदुए कई पालतू और लावारिस कुत्तों को अपना…

नवरात्र एवं ईद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने नवरात्र एवं ईद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी समय नवरात्र एवं ईद का त्योहार है। ऐसे में जरूरी है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सफाई अभियान चला कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने बताया है कि उन्होंने नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट से वार्ता कर नवरात्र एवं ईद के अवसर पर मंदिरों और मस्जिदों के आसपास तली झाड़ सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता की मांग…

बार एसोसिएशन ने किया बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव में निर्वाचित होने पर हरीश नेगी का स्वागत

काशीपुर। बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश नेगी के बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव में निर्वाचित होने पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ताओं द्वारा हरीश नेगी का माल्यार्पण कर व मिष्ठान वितरण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बोलते हुए उत्तराखंड बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य हरीश नेगी ने कहा मैंने अपना पूरा जीवन अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित कर दिया है मैं निरंतर क्षेत्र के अधिवक्ताओं के लिए कार्य करूंगा। इसी क्रम में बार एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा…