ज्ञानार्थी कॉलेज में बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार अवसरों पर विशेष कार्यशाला आयोजित

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज में बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय स्टेट बैंक, काशीपुर मुख्य शाखा के ब्रांच मैनेजर शक्ति शेखर उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों, आवश्यक योग्यताओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया और अपने मन में उठ रहे विभिन्न प्रश्नों को मुख्य वक्ता के समक्ष रखा। श्री शक्ति…

चैती मेले में लगाया रेडक्रॉस सोसायटी ने 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर

काशीपुर। पौराणिक नगरी काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऊषा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं रेडक्रॉस ध्वजारोहण कर किया। इससे पूर्व सोसाइटी सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि समेत अतिथियों का बुके तथा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान संचालन कर रहे पूर्व सचिव हरीश जोशी ने स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री भाव से चलने वाले 15 दिवसीय निशुल्क शिविर संचालन की जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती चौधरी…

रामनगर को जाने वाली नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। रामनगर को जाने वाली नेशनल हाईवे पर क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष अलका पाल ने राज्य सरकार पर…

नशे में धूत कार चालक ने मोहल्ले में मचाया तांडव कई लोगों को किया घायल कार पुलिस के कब्जे में आरोपी फरार

काशीपुर। नशे में धुत्त कार सवार ने बीती रात मोहल्ला कटोराताल खालसा में जमकर तांडव मचाया। लोगों ने जब कार सवार को पकड़ने का प्रयास किया तो कार चालक दर्जन भर लोगों को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। घटना में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई। इस दौरान कार चालक ने सड़क पर खड़ी करीब आधा दर्जन बाइकों, ई-रिक्शा व एक परचूनी की दुकान को अपनी…

राज्यसभा सांसद डाॅ नरेश बंसल ने उत्तराखंड सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष जताया

देहरादून। राज्यसभा सांसद डाॅ नरेश बंसल जी ने राज्य सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष जताया है एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, समस्त कैबिनेट एवं प्रदेश की देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। डाॅ0 नरेश बंसल ने कहा कि, आज बहुत ही पावन पर्व है, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूसरे कार्यकाल के आज 4 वर्ष पूर्ण हुए हैं, ये बेदाग महत्वपूर्ण कार्यकाल मुख्यमंत्री जी का है जिसमें प्रदेश ने बहुआयामी प्रगति की है। इन चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

खरमासा क्षेत्र में 6 हजार की सोलर लाइट लगाकर 17 हजार रुपये का भुगतान का खेल

काशीपुर। खरमासा क्षेत्र में 6 हजार की सोलर लाइट लगाकर 17 हजार रुपये का भुगतान का खेल चल रहा है। जिसकी जांच कराने तक भुगतान पर रोक लगाने की मांग की गई है। खरमासा क्षेत्र पंचायत सदस्य ने विकास खड अधिकारी को पत्र लिखकर सोलर लाइटों की जांच कराने की मांग की है।रामनगर-काशीपुर रोड स्थित खरमासी क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज कुमार ने खड विकास अधिकारी को पत्र लिखा। जिसमें बताया कि खरमासा क्षेत्र में पंचायत की तरफ से 12 वाट की सोलर लाइट लगाई जा रही हैं, जो बाजार रेट…

देवस्थली टाउनशिप सोसाइटी के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष बनी श्रीमती दीपिका सारस्वत

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित देवस्थली टाउनशिप सोसाइटी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। आज आयोजित पर्यवेक्षकों ने आयोजित बैठक में पुरानी समिति ने इस्तीफा लेते हुए नई समिति की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर श्रीमती दीपिका सारस्वत, उपाध्यक्ष मुकेश के- सिंह, सचिव श्रीमती अनीशा प्रताप, कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल व सदस्य अनूप वर्मा व डा- आर्य को चुना गया। इससे पूर्व चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 मार्च शाम 5 बजे से पहले कार्यकारी समिति के लिए नामांकन प्राप्त हुए एवं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 18 मार्च शाम…

काशीपुर में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

काशीपुर।आज नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल फितर की नमाज बड़े शांति माहौल ओर शानो शौकत के साथ अता की। आज अपने निर्धारित समय के अनुसार सुबह 9:00 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अता करने के लिए ईदगाह पहुंचे, यहां पर ईद की नमाज के लिए लगभग नगर व ग्रामीण क्षेत्र से 50000 से ऊपर लोग ईदगाह पहुंचे, इस बार ईदगाह में खचाखच लोगों की भीड़ देखने को मिली, जबकि कल मौसम खराब होने के कारण लोगों के कम आने की…

श्री कायस्थ सभा ने हिंदू नववर्ष पर हिंदू त्योहारों का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया

काशीपुर। श्री कायस्थ सभा द्वारा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पदाधिकारियों के माध्यम से हिंदू परिवारों को हिंदू त्योहारों का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया तथा नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।सभा के अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, एडवोकेट के दिशानिर्देशन में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क स्थापित किया ,विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के साथ साथ बाजार स्थित व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े त्योहारों की जानकारी देने…

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए स्थल का चयन किया

काशीपुर। नगर के ग्राम हरी नगर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पावन पवित्र भूमि पर पार्क बनाने और उनकी मूर्ति स्थापना के लिए स्थल का चयन किया गया। इस अवसर पर तथागत बुद्ध की बुद्ध वंदना के साथ बाबा साहेब की विशाल प्रतिमा के लिए भूमि का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में चंद्रहास गौतम ने बुद्ध वंदना की। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क जन कल्याण सेवा समिति के महासचिव अशोक कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतापपुर एवं भाजपा नेता राजेश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित, ग्राम पंचायत ढकिया…